हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर पवन अरोड़ा का वीआरएस. फर्स्ट इंडिया के संपादक बने

जयपुर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी औऱ हाउसिंग बोर्ड कमिश्नर पवन अरोड़ा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। मौजूदा विधानसभा के सामने बने विधायक आवास परियोजना को अपने आखिरी प्रोजेक्ट के तौर पर माना जा रहा है। अरोड़ा अब फर्स्ट इंडिया न्यूज चैनल औऱ अखबार के सीईओ एवं संपादक होंगे।
अरोड़ा को फर्स्ट इंडिया का संपादक बनने पर जगदीश चंद्र और फर्स्ट इंडिया के डायरेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि पवन अरोड़ा का हाउसिंग बोर्ड में बतौर आयुक्त कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से लेकर विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल, विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़ ने भी काफी प्रशंसा की थी। उन्होंने ना केवल हाउसिंग बोर्ड की रेवेन्यू बढ़ाई बल्कि काफी ऊंचाइयों तक पहुंचाया। स्मरणीय है कि पवन अरोड़ा के बड़े भाई जगदीश चंद्र ने भी गहलोत सरकार में ही चुनाव के ठीक पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...