‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान : गहलोत सरकार के खिलाफ BJP का ‘सचिवालय घेराव’, बेकाबू कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज

जयपुर। राजस्थान भाजपा ने आज अपने ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान के तहत राजधानी जयपुर में सचिवालय घेराव किया। इस घेराव कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। सचिवालय घेराव से पहले प्रदेश मुख्यालय में सभा रखी गई है जिसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। इसके बाद सभी ने मिलकर सचिवालय की ओर कूच किया। इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं को सचिवालय कूच करने से रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके लिए पुलिस ने विभिन्न स्तर पर बैरिकेडिंग लगाकर पहले से ही तैयारी कर रखी थी। हालांकि जब बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंचे तब उनका पुलिस से आमना-सामना हो गया।

पुलिस ने किया लाठीचार्ज
कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग फांदकर सचिवालय की ओर जाना चाहा, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई और माहौल गर्माया रहा।

पुलिस से आमना-सामना होने के बीच स्थितियां तक एकाएक बेकाबू हो गई जब प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। पुलिस लाठीचार्ज कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं के घायल हुए हैं।

इन मुद्दों को लेकर घेराव
प्रदेश भाजपा ने सचिवालय घेराव में गहलोत सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों और कार्यशैली का विरोध जताया। खासतौर से बिगड़ती क़ानून व्यवस्था, बढ़ते भ्रष्टाचार, पेपर लीक से युवाओं के भविष्य पर संकट, बेरोज़गारी, किसान कर्जमाफी, दलित अत्याचार सहित अन्य मुद्दों को एक बार फिर पुरज़ोर तरीके से उठाया गया।

ये नेता रहे मौजूद
सचिवालय घेराव में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष डॉ सतीश पूनिया के अलावा भाजपा के सांसद, विधायक, संगठन में वरिष्ठ पदाधिकारी, सभी मोर्चे के नेता-पदाधिकारी मौजूद रहे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related