कर्नाटक चुनाव : सचिन पायलट और दिग्विजय सिंह साइडलाइन! कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम नहीं

karnataka assembly election कर्नाटक चुनाव पर अपनी पार्टी की पताका फैलने के लिए भाजपा, कांग्रेस सहित सभी पार्टियां अपनी तैयारियां को पूरा करने में लगी हुईं है। 19 अप्रैल को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। उससे पहले भाजपा ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की।

नई दिल्ली। कर्नाटक चुनाव के लिए सुबह भाजपा ने अपनी पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की एक सूची जारी की। शाम होते होते कांग्रेस पार्टी ने भी कर्नाटक की जनता को अपने पक्ष में वोटिंग कराने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट पुराने दिग्गज नेताओं की भरमार है। पहले नम्बर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे हैं। और कर्नाटक तो उनका गृह प्रदेश है। उसके बाद तो 2,3,4 नम्बर पर गांधी परिवार के सदस्य हैं। जिनमें क्रमश: सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम दर्ज है। भारतीय जनता पार्टी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की विशेष मांग है।

224 सीटों में से 209 उम्मीदवारों का किया ऐलान

कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। कांग्रेस ने अभी तक 209 उम्मीदवारों का एलान किया है। कांग्रेस ने 25 मार्च को पहली लिस्ट में 124, दूसरी लिस्ट में 42 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि, कांग्रेस तीसरी लिस्ट एक-दो दिन में रिलीज कर देगी।

कर्नाटक चुनाव : 10 मई को पड़ेंगे वोट
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में एक चरण में होंगे। 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को मतगणना होगी। इसके बाद कर्नाटक में नई सरकार आ जाएगी। राज्य में 5.21 करोड़ मतदाता हैं। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2.5 करोड़ है।

कर्नाटक में 224 विधानसभा सीटें
कर्नाटक में 224 विधानसभा सीट हैं। मौजूदा वक्त 224 सदस्यीय सदन में कांग्रेस के पास 68 विधायक हैं। हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 80 सीट, जेडीएस ने 37 सीट और भाजपा ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...