राहुल का यात्रा रोकने से इनकार:कहा- मास्क लगाओ… कोविड फैल रहा, ये सब बहाने हैं, हम कश्मीर तक जाएंगे

चंडीगढ़। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा रोकने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार ने अब नया फाॅर्मूला निकाला है। मुझे चिट्‌ठी लिखी है कि मास्क लगाओ… कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्‌ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था- देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें।

106 दिन से पैदल चल रहे राहुल, पैरों में पट्टी बंधी
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फिलहाल राजस्थान से हरियाणा पहुंच चुकी है। राज्य में यात्रा का आज दूसरा दिन है। राहुल गांधी नूंह के ऐतिहासिक गांधीग्राम (घासेड़ा) पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी के पैरों में पट्‌टी बंधी दिखी। राहुल गांधी 106 दिन से पैदल यात्रा कर रहे हैं। घासेड़ा में ग्रामीणों ने मेवाती पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...