Jagruk Janta
Vishwasniya Hindi Akhbaar

Company

हिमाचल प्रदेश का सीएम कौन? आज बैठक में होगा फैसला, ये है वो तीन नाम

नई दिल्ली। Congress Meeting हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें हासिल की है। अब हिमाचल प्रदेश का नया सीएम चुना जाएगा। हिमाचल प्रदेश का नया सीएम कौन बनेगा? यह सवाल कांग्रेस की बैठक में उठेगा। और उसका हल भी वहीं होगा। इन तीन नामों में से एक बनेगा हिमाचल प्रदेश का नया सीएम।

हिमाचल प्रदेश का नया सीएम कौन बनेगा? आज बैठक में होगा फैसला
उम्मीदों से परे हिमाचल प्रदेश में धमाकेदार जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस में अब यह सवाल चर्चा में आ गया है कि, हिमाचल प्रदेश का नया सीएम कौन बनेगा? तो इस पर जल्द फैसला करने के लिए हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में होगी। बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला, पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और भूपेंद्र हुड्डा मौजूद रहेंगे। इस बैठक में बेहद गंभीरता के साथ यह मंथन होगा कि, नया मुख्यमंत्री किसे चुना जाए। किसके हाथों में हिमाचल की बागडोर सौंपी जाए। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें, भारतीय जनता पार्टी 25 सीटें और निर्दलियों ने तीन सीटों पर जीत हासिल की।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत
कांग्रेस विधायकों के एक प्रस्ताव पारित करने और सीएम के लिए अंतिम आह्वान करने के लिए कांग्रेस पार्टी के आलाकमान को अधिकृत करने की संभावना है। कांग्रेस, जिसने हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का अनुमान नहीं लगाया था। पहले चंडीगढ़ में अपने विधायकों की बैठक की योजना बना रही थी, पर जब स्पष्ट बहुमत मिल गया तो कांग्रेस पार्टी के सांस में सांस आई। और अपनी योजनाओं में बदलाव किया।

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के कई दावेदारे
हिमाचल प्रदेश का नए मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की अगर बात की जाए तो सबसे पहले प्रतिभा सिंह का नाम आता है। फिर पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री को सीएम पद के अन्य दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है। वैसे तो सबकी सहमति से सीएम पद का उम्मीदवार चुनना एक कठिन काम है।

पार्टी प्रमुख तय करेंगे हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा – राजीव शुक्ला
गुरुवार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा था कि, पार्टी प्रमुख तय करेंगे कि हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा। हिमाचल प्रदेश में चुनाव परिणामों पर कहा कि, पार्टी प्रमुख मुख्यमंत्री पद पर निर्णय लेंगे। इस बीच, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने भाजपा द्वारा ‘अवैध खरीद’ के प्रयासों की आशंका जताई।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की हुई वापसी
हिमाचल प्रदेश में बारी-बारी से सरकार आने और जाने की लंबी परंपरा रही है। और कांग्रेस सत्ता विरोधी लहर के पक्ष में थी। तो हिमाचल प्रदेश में पांच साल बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी हुई है। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर 40 सीटें जीतीं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने जहां 40 सीटें जीतीं, भाजपा ने 25 सीटों पर जीत हासिल की। निर्दलीयों ने तीन सीटें जीतीं और आप राज्य में अपना खाता खोलने में विफल रही।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को कुल 43.88 प्रतिशत वोट
हिमाचल प्रदेश में वोट शेयर मामले में, कांग्रेस अपने प्रतिद्वंद्वी के 42.99 प्रतिशत की तुलना में 43.88 प्रतिशत वोट पाकर भाजपा से मामूली रूप से आगे रहे। अन्य को 10.4 फीसदी वोट मिले।

Date:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

विद्याधर नगर के विकास कार्यों का उपमुख्यमंत्री ने लिया जायजा

लापरवाही पर लगाई फटकार,जलभराव की समस्या पर अधिकारियों और...

दूर हुआ बरसों का अंधियारा…कनेक्शन मिला तो घर हुआ रोशन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविर में विष्णु को...