राहुल ने टोकाटाकी कर रहे विधायक को फटकारा, जयराम बोले- हमें कांग्रेस शब्द पर पेटेंट करवाना था

झालावाड़। भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज पहला दिन है। अब तक 10-12 किलोमीटर का सफर तय किया जा चुका है। सुबह यात्रा के दौरान राहुल गांधी विधायक रफीक खान(लाल जैकेट) पर नाराज हो गए थे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में पहला दिन है। सोमवार सुबह करीब 6 बजकर 11 मिनट पर झालावाड़ के काली तलाई से यात्रा शुरू हुई। काली तलाई से बाली बोरडा तक करीब 14 किलोमीटर के सफर के साथ यात्रा का पहला फेज पूरा हो गया। फिलहाल ब्रेक चल रहा है, साढ़े तीन बजे दिन का दूसरा चरण शुरू होगा।

भारत जोड़ो यात्रा के सुबह के सेशन में जयपुर के आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक रफीक खान को राहुल गांधी ने फटकार दिया। राहुल गांधी यात्रा में चलते हुए किसी से चर्चा कर रहे थे, इसी दौरान विधायक रफीक खान ने कई बार टोकाटाकी की तो वे नाराज हो गए। राहुल गांधी की फटकार के बाद विधायक रफीक खान झेंप गए और राहुल गांधी से कुछ दूरी पर चलने लगे। रफीक खान को फटकारने का यह पूरा मामला कैमरे में कैद हो गया।

जयराम बोले- मोदी की नीति से भारत टूटने का खतरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी की नीयत और नीति के कारण भारत टूटने का खतरा बढ़ रहा है। विभाजनकारी विचारधारा देश के लिए बड़ा खतरा है। राजनीतिक तानाशाही तीसरा बड़ा खतरा है। इन तीन खतरों का मुकाबला करने के लिए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है। जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा चुनाव जिताऊ यात्रा नहीं है, इसका चुनावों में फायदा जरूर हो सकता है।

रमेश ने कहा कि कांग्रेस वर्ड पर हमें पेटेंट करवाना चाहिए था, यह गलती हमारी है। आज देखिए कितनी कांग्रेस खड़ी हो गई है देश में कांग्रेस नाम से। वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, नेशनलिस्ट कांग्रेस। कांग्रेस काे इससे नुकसान हुआ है।

गहलोत बोले- राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे भारत जोड़ो यात्री
सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे यात्री राहुल गांधी के लिए एसेट साबित होंगे। बेरोजगारी से युवा परेशान है। समय रहते केंद्र सरकार बेरोजगारी, महंगाई को कंट्रोल करें। यात्रा इसी वक्त पर हो रही है, जब पूरा देश चिंतित है। यात्रा सम्पन्न होने के साथ फिर शुरू होगी। देश का आम आदमी यात्रा का साथ दे रहा है।

यात्रा से जुड़े 8 बड़े अपडेट

  • खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, राज्यमंत्री होम गाड्‌र्स राजेंद्र गुढ़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र, ओसियां से विधायक दिव्या मदेरणा ने भी सुबह-सुबह यात्रा से जुड़कर साथ चले। इससे पहले रविवार रात पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के क्षेत्र झालावाड़ से राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री हुई थी।
  • यात्रा सुबह करीब 6:11 मिनट पर झालरापटन से शुरू हुई। सीएम गहलोत, पूर्व सीएम सचिन पायलट सहित कई मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल गांधी के पैदल चले। करीब 14 किलोमीटर के सफर के बाद पहला फेज पूरा। लंच ब्रेक के बाद दूसरा फेज शुरू होगा।
  • तकरीबन 11 बजे के आसपास जयराम रमेश, सीएम अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और यात्रा के राजस्थान प्रभारी दिवाकर शास्त्री प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रघुवीर मीणा गिरकर घायल। रघुवीर मीणा को एंबुलेंस से झालावाड़ अस्पताल ले जाया गया है। रघुवीर मीणा चलते हुए लड़खड़ाकर गिर गए थे। मीणा उदयपुर से सांसद रहे हैं।
  • भारत जोड़ो से सुबह-सुबह राजस्थान की बहादुर बेटी देविका भी जुड़ीं। राहुल ने उनसे बात की। देविका ने कहा- राहुल देश के लिए यात्रा कर रहे हैं। देविका पाली की रहने वाली हैं और मुंबई आंतकी हमले की चश्मदीद रही हैं। राहुल गांधी का काफिला तकरीबन 7 बजकर 47 मिनट पर झालरापाटन में रायपुर फाटक के पास एक ढाबे पर रुका। यहां लगभग 25 मिनट का टी ब्रेक लिया गया और 8:15 बजे यात्रा वहां से आगे बढ़ी।
  • दूसरे फेज में यात्रा शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहा पहुंचेगी। राहुल गांधी हर दिन यात्रा कें नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 6:30 बजे झालरापाटन के चंद्रभागा चौराहे पर राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।
  • राहुल गांधी यात्रा के दौरान आज चुनिंदा किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। यात्रा के दौरान ही हमेशा की तरह इनसे बातचीत होगी। वहीं, यात्रा के दौरान किसानों और आम लोगों से भी बात करेंगे। उनकी समस्या सुनेंगे। राहुल गांधी किसानों और आम लोगों की समस्याओं को यात्रा के दौरान उठाते रहे हैं।
  • पहले दिन शुरुआती करीब डेढ़ घंटे की यात्रा के बाद राहुल गांधी झालरापाटन के रायपुर फाटक के पास स्थित एक ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके। यात्रा का दूसरा फेज दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू होगा। पहले फेज में राहुल गांधी तीन घंटे तक चले। अब वह झालरापाटन के बाली बोरड़ा में यात्रा के कैंप में ठहरे हैं। यात्रा के लिए हर स्टॉपेज पर कैंप बनाए गए हैं।
  • राहुल गांधी राजस्थान में यात्रा के पहले दिन 34 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। अब तक भारत जोड़ो यात्रा में औसतन रोज 24 किलोमीटर का सफर तय होता है, लेकिन राजस्थान में अब स्पीड बढ़ाई जा रही है। यात्रा में कांग्रेस के सभी खेमे एक साथ दिखे। गहलोत-पायलट, दोनों के समर्थकों ने यात्रा में भाग ले रहे हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...