चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी: 60 छात्राओं का नहाते हुए VIDEO वायरल, 8 ने की खुदकुशी की कोशिश

ये वीडियो वायरल होने के बाद हॉस्टल की छात्राओं में से 8 लड़कियां आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है।

मोहाली। पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में शनिवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि एक छात्रा ने हॉस्टल की ही 60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो बनाकर एक युवक को भेजे। शिमला के उस युवक ने ये वीडियो इंटरनेट पर डालकर वायरल कर दिए। ये वीडियो वायरल होने के बाद हॉस्टल की छात्राओं में से 8 लड़कियां आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी छात्रा को हिरासत में ले लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि आरोपी छात्रा काफी समय से नहाते वक्त लड़कियों के वीडियो बनाती थी। इस बारे में जब हॉस्टल की लड़कियों को पता लगा तो उन्होंने मैनेजमेंट से इसकी शिकायत की। छात्राओं का आरोप है कि मैनेजमेंट ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि मैनेजमेंट ने उनपर दबाव डाला कि वे यह बात किसी को ना बताएं।

स्टूडेंट्स ने पलटी पुलिस की गाड़ी
मामले की जानकारी छात्र संगठनों को हुई तो वे भड़क गए। शनिवार देर रात स्टूडेंट्स ने विश्वविद्यालय को घेर लिया और वी वॉन्ट जस्टिस जैसे नारे लगाए। इस दौरान हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। भड़के स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी भी पलट दी। मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन से लेकर पुलिस तक चुप्पी साधे हुए है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414