जॉनसन एंड जॉनसन को झटका:महाराष्ट्र FDA ने लाइसेंस कैंसिल किया, मार्केट से वापस लेने होंगे प्रोडक्ट

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार के फुड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने राज्य में जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर के लाइसेंस को कैंसिल कर दिया है। राज्य में प्रोडक्ट की मेकिंग और सेलिंग पर भी रोक लगा दी। एफडीए ने इन्वेस्टिगेशन में पता लगाया कि पाउडर की pH वैल्यू बच्चों की हेल्थ के लिए मेंडेटरी लिमिट से ज्यादा है।

कंपनी को थमाया ‘कारण बताओ नोटिस’
FDA ने कहा कि उन्होंने कंपनी को ‘कारण बताओ नोटिस’ देकर पूछा था कि उनका लाइसेंस कैंसिल क्यों नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन, कंपनी से सेटिस्फाइंग जवाब नहीं मिला। दरअसल, FDA ने पुणे और नासिक सेंटर से बेबी पाउडर के सैंपल लेकर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया कि पाउडर बच्चों की स्किन के लिए हानिकारक है। FDA ने कंपनी से मार्केट में खराब पाउडर की बैच को वापस लेने के लिए भी कहा है।

अमेरिका-कनाडा में बंद हो गई थी बिक्री
अमेरिका और कनाडा में 2020 में ही कानूनी कारणों और बिक्री कम होने के चलते कंपनी ने पाउडर बेचना बंद कर दिया था। इस फैसले के 2 साल बाद जॉनसन एंड जॉनसन ने अगस्त में कहा था कि वह 2023 में वर्ल्डवाइड लेवल पर टैल्क-बेस्ड बेबी पाउडर बेचना बंद कर देगा। उसकी जगह कॉर्नस्टार्च-बेस्ड बेबी पाउडर बेचना शुरू करेगा।

‘कॉर्नस्टार्च-बेस्ड पाउडर की बिक्री शुरू’
महाराष्ट्र FDA ने टैल्क-बेस्ड बेबी पाउडर पर रोक लगाई। वहीं, कंपनी ने कहा था कि वे ऑर्गेनाइजेशन के ग्रोथ के लिए बेस्ट प्रोडक्ट निकालने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि वे आने वाले समय में जनता की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पाएंगे। कई देशों में कॉर्नस्टार्च-बेस्ड पाउडर की बिक्री शुरू भी हो चुकी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...