आज से होंगे 4 बड़े बदलाव:PM किसान योजना में KYC न होने पर नहीं मिलेगा पैसा, यमुना एक्सप्रेस वे का सफर होगा महंगा

नई दिल्ली। सितंबर महीना शुरू हो गया है। नया महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। इनका सीधा असर आपकी पॉकेट और जिंदगी पर पड़ेगा। अगर आपका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में हैं तो KYC न होने पर आपको अकाउंट चलाने में दिक्कत आ सकती है। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेस वे पर यात्रा करने पर आपको ज्यादा टोल देना होगा। हम आपको ऐसे 4 बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिनका असर आप पर पड़ेगा।

पंजाब नेशनल बैंक में खाताधारकों को KYC जरूरी
पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है। बैंक ने कहा था कि सभी ग्राहक 31 अगस्त से पहले अपनी KYC करा लें। इसके लिए बैंक ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। अगर 31 अगस्त तक आप अपने अकाउंट को अपडेट नहीं करते हैं तो आप अपने खाते से पैसों का लेन-देन नहीं कर पाएंगे।

यमुना एक्सप्रेस वे का सफर होगा महंगा
दिल्ली आने जाने के लिए जो लोग यमुना एक्सप्रेस वे का इस्तेमाल करते हैं उन्हें अब पहले के मुकाबले ज्यादा टोल टैक्स देना होगा। नई दरों के मुताबिक, कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल की दर को 2.50 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 2.65 रुपए प्रति किमी कर दिया है। इसके अलावा हल्के कमर्शियल वाहन, हल्के माल वाहन और मिनी बसों के लिए टोल टैक्स 4.15 रुपए प्रति किमी और बस या ट्रक के लिए टोल टैक्स 8.45 रुपए प्रति किमी कर दिया है।

PM किसान योजना में KYC न होने पर नहीं मिलेगा पैसा
अगर आप PM किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं तो आपको 31 अगस्त से पहले E-KYC करा लेना जरूरी है। ऐसा न करने पर अगली किस्त फंस सकती हैं। सरकार ने इस योजना के लिए KYC को अनिवार्य कर दिया है। KYC की प्रोसेस जानने के लिए यहां क्लिक करें

गैस सिलेंडर हो सकता है महंगा
हर महीने की 1 तारीख को LPG गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है। ऐसे में नेचुरल गैस की बढ़ती कीमतों के कारण इस बार घरेलू और कॉमर्श‍ियल दोनों तरह के गैस स‍िलेंडर की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

299 साल का हुआ जयपुर, गंगापोल गेट पर मेयर ने की गणेश जी की पूजा, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा

जयपुर स्थापना दिवस पर आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 18 November 2026

Jagruk Janta 18 November 2026Download जागरूक जनता से जुड़िये.... https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 11 November 2026

Jagruk Janta 11 November 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...