गहलोत बोले-16 राज्यों में लंपी, राष्ट्रीय आपदा घोषित करे केंद्र

नेता प्रतिपक्ष कटारिया बोले-राज्य आपदा कोष से पैसा दें, पूनिया बोले-शराब सेस करें खर्च

जयपुर। CM गहलोत ने कहा- भारत सरकोर को गौवंश और पशुओं में फैल रही लंपी वायरस बीमारी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए। इसके लिए राजस्थान सरकार नेे भारत सरकार को लंपी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए पत्र लिख दिया है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया को कहना चाहूंगा कि आप दोनों भी केन्द्र सरकार को मैसेज दे दीजिए। गहलोत ने कहा- केंद्रीय पशुपालन मंत्री परषोत्तम रूपाला मुझे राष्ट्रपति भवन में मिले थे। वहां भी उनसे बात हुई है। राजस्थान समेत 16 राज्यों में लंपी वायरल बीमारी गौवंश में फैल चुकी है। पहले यह 7 राज्यों में थी। इसे हमें समझना होगा। सीएम अशोक गहलोत ने लंपी वायरस की रोकथाम के लिए रिव्यू बैठक के दौरान वीसी से जुड़े गुलाबचन्द कटारिया और सतीश पूनिया से यह बात कही।

साथ ही गहलोत ने कहा राजस्थान में 77 साल के बाद में पहली बार भयंकर बारिश हुई है। उसके लिए भी कटारिया और पूनिया दिल्ली में बात करें। जिससे कि हमें आपदा प्रबंधन में एक्सट्रा मदद मिल सके। गहलोत ने कहा लंपी डिजीज को लेकर कटारिया ने भी पशुपालकों की मदद करने की बात कही है। मैं भी मानता हूँ कि उनकी मदद होनी चाहिए। क्योंकि उनके जीवन का आधार ही पशुपालन है। गाय मर जाती है, दूध होगा ही नहीं, तो पशुपालक क्या बेचेंगे। भारत सरकार मदद करेगी तो पशुपालकों के लिए एक्सट्रा मदद मिल सकती है।

राज्य आपदा राहत कोष से गौशाला और बड़े किसानों को कम्पनसेट करें

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने कहा- डिपार्टमेंट से जानकारी मिलते ही मैंने बहुत पहले विधायक कोष से लंपी से निपटने के लिए पैसा दे दिया है। राज्य के आपदा राहत कोष में पर्याप्त पैसा रहता है। मैं सोचता हूँ इस वक्त इस बीमारी के कारण किसान दोहरी मार मर रहा है। एक तो गाय के बीमार होने के कारण दूसरा उसे खिलाने की स्थिति में वह कमजोर है। राज्य आपदा राहत से केवल गोशाला ही नहीं, बड़े किसान जिनके पास 10 या ज्यादा पशु हैं, उन्हें भी कम्पनसेट कर मदद करें। विशेष तौर पर डेयरी पर जो किसान-पशुपालक दूध बेचते हैं, डेयरी उन्हें एक महीने का एडवांस पैसा देकर मजबूत करे। जिससे वो अपने पशुओं को इस बीमारी से बचाने में सक्षम हो सके। कटारिया ने कहा सीएम एक वीसी सरपंचों के साथ करके उनसे फीडबैक भी लें।

शराब सेस से लंपी से मरे गौवंश का मुआवजा दें

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी गहलोत से कहा-स्टाम्प ड्यूटी और शराब से मिलने वाले सेस को 100 फीसदी लंपी से मरने वाले गौवंश या दूसरे पशुओं के नुकसान के बदले पशु पालकों को अच्छा मुआवजा देने में इस्तेमाल किया जाए। 3100 करोड़ में से 21000 करोड़ का खर्चा हुआ है। बाकि फंड को कैसे काम में लिया जाए उस पर विचार किया जाए। पशु मेलों पर रोक लगी है। भविष्य में उसका क्या विकल्प होगा उस पर विचार किया जाए। लंपी के वैक्सीनेशन में तेजी लाई जाए। कर्मचारियों की भर्ती करें। पेंडिंग भर्तियों को जल्द पूरा किया जाए। आपदा प्रबंधन का पैसा वेटेरटरी डॉक्टर्स और पशुधन सहायकों की तुरंत भर्ती की जाए। प्रदेशभर में चल रही गौशालाओं की मदद की जाए। लंपी के लिए सामाजिक जन जागरण की जरूरत है। इलाज के विकल्पों पर फोकस रखकर काम करने की जरूरत है।

राजस्थान के सभी जिलों में महामारी फैल चुकी

पशुपालन मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा- सभी जनप्रतिनिधियों से निवेदन है कि गोमाता को बचाना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख गौवंश हैं। सभी जिलों में महामारी फैल चुकी है। पश्चिमी जिलों में ज्यादा डेथ हुई है। 34 हजार से ज्यादा गौवंश की मौत हो चुकी है। कुल 8 लाख से ज्यादा पशु संक्रमित पाए गए। 4.32 लाख का वैक्सीनेशन किया गया है। 21 लाख गोट पॉक्स वैक्सीन खरीदने के लिए मिल्क यूनियन को निर्देश दिए थे। 50 फीसदी वैक्सीन खरीदने के आदेश किए जा चुके हैं।

आवारा गायें चरने छोड़ दी जाती हैं,उस पर कार्रवाई करनी होगी

मुख्य सचिव उषा शर्मा ने कहा- लंपी राजस्थान के सभी जिलों में फैल चुका है। आवारा गायें चरने के लिए जहां छोड़ दी जाती हैं, वहां देखरेख में कमी है। उस पर कार्रवाई करनी होगी। इन गायों को भी बचा सकें तो अच्छा होगा। 13 अगस्त को 21 लाख वैक्सीन खरीदने को कहा था। मिल्क यूनियन ने 50 फीसदी वैक्सीन खरीदने के आदेश कर दिए हैं। भारत सरकार से जानकारी मिली है कि वैक्सीन का कॉमर्शियल प्रोडक्शन 1 महीने में शुरू हो जाएगा। नई वैक्सीन की क्षमता अच्छी होगी। प्रदेश में 200 पशु चिकित्सा अधिकारी और 300 पशुधन सहायकों का अर्जेंट सलेक्शन करवा रहे हैं। 1436 पशुधन सहायकों की भी 1 हफ्ते में हम पोस्टिंग कर पाएंगे। मृत पशुओं के शव का साइंटिफिक डिस्पोजल करना है। सभी जिला कलेक्टर ने इफेक्टिव कार्रवाई शुरू कर दी है। मच्छर ,मक्खी, चीचड़ों से भी गायों में इंफेक्शन के चांस बढ़ जाते हैं। सोडियम हाईपोक्लोराइड का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं। होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाईयां देने के लिए भी सर्कुलर जारी कर दिए हैं। पशुओं को कालीमिर्च,लौंग,इलायची, गुड़ भी खिलाने को कहा गया है।

वीसी में गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया, प्लानिंग विभाग के मंत्री राजेन्द्र यादव,मंत्री डॉ महेश जोशी, गोविंदराम मेघवाल समेत कई जनप्रतिनिधि, विधायक, सभी सम्भागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, नगर निगम कमिश्नर और पालिकाओं के चेयरमैन भी लाइव जुड़े।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 4 March 2026

Jagruk Janta 4 March 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...