लियादरा में गायों को लापसी बनाकर खिला रहे हैं ग्रामीण

सांचौर @ जागरूक जनता. निकटवर्ती लियादरा गांव में लम्पी स्कीन डीज़ीज़ नामक गौवंशों में तेजी से फ़ैल रही बीमारी को रोकने के लिए युवाओं के सहयोग से सरपंच राणाराम सियाग के द्वारा अलग अलग चलाई जा रही मुहिम में ग्रामीणों के सहयोग से बेसहारा विचरण करने वालें गौवंशों को लापसी बनाकर खिला रहे हैं जिससे गौवंशों में इम्यूनिटी बनी रहे। सरपंच के द्वारा पहले टीकाकरण किया गया उसके बाद गौसेवा समुह के द्वारा बीमारी से पीड़ित का इलाज व अब पौष्टिक आहार के रूप में लापसी बनाकर खिला रहे हैं। ताकि गौवंशों में फ़ैल रही बीमारी को कम किया जाए गांव के लोग समुह के सदस्य व सरपंच बीमारी को कम करने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को अमावस्या के दिन भी ग्रामीणों के और से लापसी बनाकर गौवंशों को खिलाई गई इस दौरान जयराम मांजू, पेमाराम लोमरोङ, रामलाल मांजू, बाबूलाल सियाग, मोहनलाल सियाग, खीयाराम ईशरवाल, कोहलाराम खोखर, जगदीश मांजू, विकास, राकेश, दिनेश, सुनील, नरेश करवासङा व महेंद्र सहित कई गौभक्त मौजूद थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

आयुषमा ‘पद्म श्री गौरव सम्मान अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित

सेलिब्रिटी ज्योतिषी आयुषमा दीक्षित को 'मंत्रचित्र स्पिरिचुअल हीलिंग काउंसिल'...

नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर Jaipur जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू

सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन एवं भड़काऊ प्रचार...

Jagruk Janta Hindi News Paper 26 August 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸 https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...