केजरीवाल की मीटिंग में नहीं पहुंचे 9 विधायक:दिल्ली CM बोले- सरकार गिराने के लिए भाजपा 800 करोड़ खर्च करने को तैयार

नई दिल्ली। दिल्ली में ‘ऑपरेशन लोटस’ के मुद्दे पर गुरुवार को भी सियासी बवाल जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर विधायक दल की मीटिंग बुलाई गई थी, जिसमें डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत 9 विधायक नहीं पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक कुछ विधायकों से पार्टी हाईकमान का संपर्क भी नहीं हो पा रहा है।

मीटिंग के बाद केजरीवाल राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा- भाजपा हमारे 40 विधायकों को खरीदना चाह रही है। सभी विधायकों को 20-20 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है। भाजपा 800 करोड़ रुपए खर्च कर दिल्ली सरकार गिराना चाहती है। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में AAP के पास 62 और भाजपा के पास 8 सीटें हैं।

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली सरकार को कोई खतरा नहीं है। सरकार स्थिर है और जो विधायक नहीं आए हैं, वो अपने-अपने काम से बाहर गए हैं। भाजपा ने हमारे 12 विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए ऑफर दिया है।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने इस मामले में आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, हमें आपकी सरकार तोड़ने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल बताएं कि जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को अब तक क्यों नहीं हटाया गया है। AAP विधायक दिलीप पांडेय ने मीडिया को बताया कि कल शाम से ही कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। हम लगातार बात करने की कोशिश कर रहे हैं। सभी विधायक जल्द ही मीटिंग में पहुंचेंगे। भाजपा हमारे 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।

भाजपा ने दिल्ली में सिसोदिया का पुतला जलाया
शराब नीति मामले भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने मनीष सिसोदिया का पुतला भी जलाया। वहीं ‘गली-गली में शोर है, सिसोदिया चोर है’ के पोस्टर भी लगाए।

4 विधायकों के साथ AAP ने लगाया था खरीद-फरोख्त का आरोप
बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP नेता संजय सिंह ने ऑपरेशन लोटस को लेकर खुलासा किया था। उन्होंने कहा कि हमारे विधायकों को भाजपा ने ऑफर दिया। ऑफर यह था कि AAP छोड़ने पर 20 करोड़ देंगे और दूसरों को साथ लाए तो 25 करोड़।

संजय सिंह ने कहा- हमारे विधायक संजीव झा, सोमनाथ भारती, कुलदीप कुमार और एक अन्य विधायक को भाजपा ने पार्टी छोड़ने के बदले 20 करोड़ रुपए देने का ऑफर दिया है। संजय सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमनाथ भारती भी थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों ने मुझे कहा कि AAP के 20 और विधायक हमारे संपर्क में हैं।

19 अगस्त से दिल्ली में AAP और BJP के बीच तकरार
आबकारी नीति को लेकर दिल्ली में पहली बार 19 अगस्त को मनीष सिसोदिया के घर पर CBI ने छापेमारी की थी। यह छापेमारी करीब 14 घंटे तक चली थी, जिसके बाद CBI ने इस मामले में PMLA कानून के तहत केस दर्ज कर लिया था। इसके बाद से ही AAP केंद्र में सत्ताधारी दल भाजपा के खिलाफ मुखर है। सिसोदिया ने छापे के बाद कहा था कि भाजपा ने उन्हें AAP छोड़ने और CM बनाने का ऑफर दिया था।

वहीं भाजपा ने जवाब में कहा- भ्रष्टाचार के आरोप से बचने के लिए आम आदमी पार्टी झूठ का माहौल बना रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बुधवार को कहा था कि मनीष सिसोदिया को जवाब देना होगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 17 June 2026

Jagruk Janta 17 June 2026Download रिएक्ट करें♥️   जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

डॉ मुकुल शर्मा के सान्निध्य में मनाएँगे 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित संत बाबा मेहरदास मंदिर में...