झुंझुनूं बस स्टैंड पर हुई वेब सीरीज की शूटिंग, सोनाक्षी को देखने लोगों की लगी भीड़

झुंझुनूं बस स्टैंड पर गुरुवार को वेब सीरीज की शूटिंग हुई। जहां सुबह से ही कई शॉट फिल्माए गए। शूटिंग के लिए झुंझुनूं बस स्टैंड पर मालवीय नगर बस स्टैंड का बोर्ड भी लगाया गया।

झुंझुनूं। झुंझुनूं बस स्टैंड पर गुरुवार को वेब सीरीज की शूटिंग हुई। जहां सुबह से ही कई शॉट फिल्माए गए। शूटिंग के लिए झुंझुनूं बस स्टैंड पर मालवीय नगर बस स्टैंड का बोर्ड भी लगाया गया। शूटिंग के दौरान पुलिस की दो गाड़ियां चेकिंग करती नजर आई। साथ ही एक काले कलर की कार पर भी कई शॉट फिल्माए गए। गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा नवलगढ़ में वेब सीरिज ‘फालेन’ की शूटिंग के लिए आई हुई हैं। रीमा कागती के निर्देशन में बन रही वेब सीरीज ‘फालेन’ में सोनाक्षी सिन्हा पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही है। पिछले कई दिनों से झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ शहर व आसपास में इसकी शूटिंग चल रही है।

लोगों की भीड़ लगी

मौके पर शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इसमें टीवी धारावाहिक ‘दिया और बाती’ के वरुण खंडेलवाल भी काम कर रहे हैं। इसके निर्माता मनोज शर्मा हैं।

पुलिस अफसर की भूमिका में सोनाक्षी
सोनाक्षी इस वेब सीरीज में एक ब्लाइंड मर्डर की तहकीकात कर रही हैं। उनके साथ पुलिस अधिकारी के रूप में साउथ के हीरो गुलशन देवीशीष और विजय वर्मा भी हैं। इस दौरान सोनाक्षी ने गांव झाझड़ और नवलड़ी में भी शूटिंग की।

डिजिटल डेब्यू कर रही सोनाक्षी सिन्हा

‘फालेन’ एक क्राइम थ्रिलर है, जो अमेजन प्राइम की ओरिजनल सीरीज है। सोनाक्षी सिन्हा इस वेब सीरिज से वेब प्लेटफार्म पर डिजिटल डेब्यू कर रही हैं। इस सीरीज का निर्माण एक्सेल मूवीज और टाइगर बेबी फिल्म्स साथ मिल कर रहे हैं।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...