CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी:92.71% छात्र हुए पास; 10वीं का भी आज ही आएगा रिजल्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में 92.71% छात्र पास हुए हैं। डिजीलॉकर पर रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो चुका है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे। 10वीं का रिजल्ट भी आज ही आएगा।

35 लाख छात्रों को है परिणाम का इंतजार
10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी।

सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

क्रैश हो सकती है वेबसाइट
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं में लाखों की संख्या में छात्रों ने भाग लिया है, जब यह छात्र छात्र अपने रिजल्ट एक साथ चेक करेंगे, तो ऐसी परिस्थिति में बोर्ड की वेबसाइट क्रैश होने की आशंका है।

इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.gov.in
parikshasangam.cbse.gov.in
digilocker.gov.in
ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, DOB आदि भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...