इंडिगो फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग,शारजाह से हैदराबाद के लिए भरी थी उड़ान,सभी यात्री सुरक्षित..

इंडिगो फ्लाइट की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग,शारजाह से हैदराबाद के लिए भरी थी उड़ान

जागरूक जनता। यूएई के शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद, एहतियात के तौर पर विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भेजी जा रही है। बता दें दो सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी भारतीय एयरलाइन है।

इससे पहले  कराची में ही स्पाइसजेट विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी
बता दें कि इससे पहले पांच जुलाई को दिल्ली से दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की SG-11 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में ही इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने घटना की जानकारी देते हुए बताया था कि संकेतक लाइट में तकनीकी खराबी के कारण स्पाइसजेट B737 विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया। विमान कराची में सुरक्षित उतर गया और यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया।  

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...

Jagruk Janta Hindi News Paper 27 May 2026

Jagruk Janta 27 May 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...