गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाया पर्यवेक्षेक, पायलट को हिमाचल प्रदेश के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी

कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात विधासनसभा के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है।

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सीएम अशोक गहलोत को गुजरात विधासनसभा के लिए सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। जबकि सचिन पायलट को हिमाचल प्रदेश की कमान सौंपी है। उल्लेखनीय है कि इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुजरात का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी सौंपी है।

पीएम मोदी के राज्य की जिम्मेदारी

कांग्रेस ने अशोक गहलोत को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर बनाने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता टीएस सिंह देव और मिलिंद देवड़ा को ऑब्जर्वर बनाया है। पिछले विधानसभा चुनाव में सीएम अशोक गहलोत गुजरात के प्रदेश प्रभारी थे। गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी थी। गहलोत पार्टी को जीत के करीब ले गए थे।

गुजरात में राजस्थान के 23 पर्यवेक्षक

उल्लेखनीय है कि 5 दिन पहले ही कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले 37 पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इनमें से 23 पर्यवेक्षक राजस्थान के लगाए गए है। राजस्थान कांग्रेस के 13 मंत्रियों और 10 विधायकों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सभी लगाए गए पर्यवेक्षक 22 विधानसभा क्षेत्रों में अपने अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों में जाकर दावेदारों की रायशुमारी करेंगे। मजबूत दावेदारों की सूची बनाकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे। जिसके बाद उन संभावित नामों में से फाइनल प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। इस बार गुजरात कांग्रेस प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा है। रघु शर्मा गहलोत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद रघु शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...