बीकानेर/मंत्रीजी के भतीजे के घर पर चोरों की सेंधमारी, लाखों का माल ले उड़े, देखें वीडियो

बीकानेर/मंत्रीजी के भतीजे के घर पर चोरों की सेंधमारी, लाखों का माल ले उड़े, देखें वीडियो

बीकानेर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ बी डी कल्ला के भतीजे के घर चोरी की घटना सामने आई है जिसके बाद इलाके में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई कि अब तो मंत्रीजी भी सेफ नही है। चोरों ने डॉ कल्ला के भतीजे के घर पर सैंधमारी करते हुए लाखों रूपये पर हाथ साफ किया है। बताया जा रहा है कि शहर के नयाशहर थाना इलाके में डागा चौक स्थित नरेन्द्र कल्ला के घर को निशाना बनाया। जानकारी मिली है कि डॉ नरेन्द्र कल्ला शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला के साथ पिछले कुछ दिनों से उदयपुर प्रवास पर है।

सुबह जब मकान के ताले टूटे होने की सूचना नरेन्द्र को दी गई तो उन्होंने तुरंत महेन्द्र कल्ला को इसकी इतला की। महेन्द्र ने नयाशहर थानाधिकारी सहित पुलिस के आलाधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक योगेश यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कु मार,सीओ सिटी दीपचंद,नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह,एसआई चन्द्रवीर सिंह सहित डीएसटी की टीम,डॉक स्क्वाइड व एफएसएल की टीमें पहुंची ओर गहनता से जांच पड़ताल शुरू की।

हालांकि पुलिस अभी इस वारदात में कितना सामान गया है। इसकी जानकारी जुटा रही है। पर सवाल यह उठता है कि जब प्रदेश के मंत्री के परिवारजन भी सुरक्षित नहीं तो आमजन की सुरक्षा पुलिस किस तरह कर पाएगी। घटना की जानकारी मिलने पर नरेन्द्र के घर के आगे तमाशबिनों का जमावड़ा लग गया।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जयपुर में 23 से 25 मई तक होने वाले ग्राम-2026 के सम्बंध में दिल्ली में हुआ इन्वेस्टर मीट

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट किसान, कृषि विशेषज्ञ, नीति निर्माता एवं...