पीबीएम ट्रोमा में रैफर होकर आए घायल के परिजनों का नही चल रहा पता,हैड इंजरी की आशंका,आप करें ढूंढने में मदद..

पीबीएम ट्रोमा में रैफर होकर आए घायल के परिजनों का नही चल रहा पता,हैड इंजरी की आशंका,आप करें मदद

बीकानेर@जागरूक जनता। पीबीएम अस्पताल में देर रात्रि एक गंभीर को मरीज ट्रोमा में भर्ती किया गया है। ट्रोमा सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार इस घायल को शनिवार को रात्रि दस बजे 108 एम्बुलेंस द्वारा चुरू अस्पताल से रैफर किया गया है। रैफर कार्ड में इसका नाम भगत सिंह उम्र 46 वर्ष लिखी हुई है। जबकि इसके बांए हाथ पर N.R.RAW गुदा हुआ है। घायल युवक के साथ कोई परिचित अथवा कोई परिजन भी नही है। ऐसे में असहाय सेवा संस्थान के सेवादार राजकुमार खड़गावत व उनकी टीम घायल की सार संभाल कर रहे है। घायल युवक के परिजनों के बारे में पता नही चल पाया है। घायल की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि शायद वह हैड इंजरी के कारण यह अपना व अपने परिवार का परिचय बता नही पा रहा है। ऐसे में सभी पाठकों से अपील है कि इसके परिजनों का पता लगाने में हर संभव मदद करें। इस नेक काम में घायल युवक के लिये असहाय सेवा संस्थान के सेवादार किसी फरिश्ते से कम नही है, क्योंकि इस कलयुग में अपनों के लिए किसी अपने को जरा सा भी समय नही है, तो वंही दूसरी तरफ असहाय सेवा संस्थान निस्वार्थ भाव से मदद कर रहे है। असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों में राजकुमार खड़गावत, मो. जुनैद, ताहिर हुसैन, रमजान, त्रिलोक, इरफान, भरत मारू, आसूराम कच्छावा,अशोक कुमार कच्छावा आदि जुटे हुए है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

421 करोड़ रुपये के कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री का उदयपुर दौरा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...

गायत्री यज्ञ एवं राम आदर्शो पर शिक्षक व विद्यार्थियों के साथ चर्चा

जयपुर. साकेत किड्स एकेडमी में अनुकरणीय आदर्श प्रभु श्री...