झंवर के घर में घुसकर करोड़ों की फिरौती मांगने वाला मुख्य सरगना पुलिस के चढ़ा हत्थे,9 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके..

झंवर के घर में घुसकर करोड़ों की फिरौती मांगने वाला मुख्य सरगना पुलिस के चढ़ा हत्थे,9 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीते माह घर में घुसकर 4 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में जिले की नोखा पुलिस ने इस कांड मे मुख्य आरोपी मनोज सियाग को धर दबोचा है। आरोपी आरोपी बादनू गांव की ढाणी में फरारी काट रहा था। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी पकड़ लिया तथा उसके उपयोग में ली जा रही बोलेरो कैंपर को जब्त किया है।नोखा थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि 8 मई को दस आरोपियों ने नोखा के कटला चौक रहने वाले शिव झंवर के घर घुसकर फिरौती मांगी थी। पुलिस ने उसी दिन कार्रवाई करते हुए नौ आरोपियों को पकड़ लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी मनोज सियाग फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

जांगिड़ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से सात मुकदमें दर्ज हैं। वहीं 9 अन्य आरोपियों को जेल भिजवाया जा चुका है। गौरतलब है, जिले में इन दिनों फरार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऑपरेशन क्लीन अभियान आईजी व एसपी के निर्देशन में चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिले में भगोड़े अपराधियों की धरपकड़ हो रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...