पंचारिया चौक निवासी आरोपी ने प्लॉट दिलाने के बहाने की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पंचारिया चौक निवासी आरोपी ने प्लॉट दिलाने के बहाने की धोखाधड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के नोखा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पंचारिया चौक निवासी बाबूलाल उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्लॉट दिलाने के नाम पर फतेहपुर निवासी सुशील कुमार सारस्वत के साथ धोखाधड़ी की थी। इस सम्बंध में 3 मई 2022 को पीड़ित फतेहपुर निवासी सुशील कुमार सारस्वत ने मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस को दी शिकायत में सुशील ने बताया कि मेरा ससुराल रोडा नोखा में है। नोखा निवासी बाबूलाल उपाध्याय जो मेरा रिश्तेदार होने के कारण उसके घर मेरा आना जाना रहता है। करीब 14-15 महीने पहले बाबूलाल ने रोड़ा रोड पर एक बिकाउ मकान मुझे व मेरी पत्नी को दिखाया तथा हमारे से मकान के पैसे अपने स्वयं के व दूसरों के खाते में अलग-अलग किश्तों में मंगवा लिए।

सुशील ने बताया कि बाबूलाल ने प्लॉट व मकान के सम्बन्ध में एक झूठा व कुटरचित इकरारनामा तैयार कर इकरारनामा की शर्तों के अनुसार मुझे ना तो पैसे वापस दिए व ना ही मकान दिलवाया। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच एएसआई गोविन्दसिंह को सौंपी। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नोखा थाना स्तर पर गठित टीम ने शनिवार को मामले के मुख्य आरोपी पंचारिया चौक निवासी बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगिड़, एएसआई गोविन्दसिंह, कानि गणेश गुर्जर आदि टीम में शामिल हुए।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...