भाजपा ने मनाया काला दिवस, आपातकाल को लेकर किया विरोध प्रदर्शन।

●कच्छावाह ने कहा- आपातकाल में संविधान को कांग्रेस ने किया नजरबंद।


पीपाड़ शहर@जागरूक जनता
केंद्र व प्रदेश भाजपा के आह्वान पर शनिवार को पीपाड़ शहर भाजपा मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने काला दिवस मनाया। देश में 25 जून 1975 में आपातकाल लगाया गया था। इसके विरोध में शहर के अंबेडकर सर्किल पर अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने 2 घंटे तक धरना देकर काला दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी भी बांधकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। व लोकतंत्र सेनानि श्री बिहारीलाल जीनगर का वरिष्ठ नेता श्री दुलीचंद सोनी द्वारा स्वागत किया गया, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष महेन्द्रसिह कच्छावाह ने बताया कि आपातकाल के समय जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जेलों में बंद किया गया एवं उनके साथ अमानवीय अत्याचार किया गया, इसके कारण अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को कई महीनों तक भूमिगत रह कर देश के लिए आंदोलन जारी रखा, नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर भूतड़ा ने बताया कि आपातकाल के समय जनसंघ के वरिष्ठ लोकतंत्रा सेनानी श्री बिहारीलाल जीनगर के साथ दिवंगत वरिष्ठ नेता श्री हरिनारायण मुंदडा, श्री जगदीश मराज तिवारी, श्रीनिवास भूतड़ा, सत्यनारायण सोनी, अमरचंद सोनी आपातकाल के तहत जेल में बंद किये गये जो 18 माह तक जेल में कांग्रेश की यातनाएं भुगतते रहे, इन सभी दिवंगत लोकतंत्र सेनानियों को याद किया गया, व अंत में आपातकाल दिवस कार्यक्रम संयोजक देवाराम जांगिड़, सहसंयोजक अरविन्द सोनेल नें सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया, इस कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक, मंडल महामंत्री आदित्य कच्छावाह, उपाध्यक्ष मगराज पुरोहित, राजेंद्र सोनी, पारसमल छीपा, मंत्री गजेंद्रसिंह राजपुरोहित, जेठाराम सांखला, युवा मोर्चा अध्यक्ष चेतन प्रकाश मारोठिया, पार्षद पीयूष शर्मा, धर्मेंद्र सोनी, पार्षद प्रतिनिधि खीवराज जीनगर, कल्याण टाक, मोहित सेन, पूर्व महामंत्री संजय खंडेलवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा महामंत्री रामेश्वरलाल सोेनेल, महिपाल चौरडिया, उपाध्यक्ष गुरुबख्श खटीक, मंत्री सुरेश जीनगर, कार्यालय मंत्री हेमेंद्र जीनगर, किसान मोर्चा मंत्री रुपाराम चोपड़ा, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक सोलंकी, संदीप सोनी, यश सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे..!

भाजपा पीपाड़ शहर मंडल द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...