बीकानेर : जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा थाने का टॉप-10 मुजरिम आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे

बीकानेर@जागरूक जनता। बीते दस माह से फरार चल रहे जिले के नोखा थाने के टॉप 10 अपराधी को जिले की नोखा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस से लुका छिपी खेल रहा था। पुलिस ने सांवताराम उर्फ पप्पुराम को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2021 में अगस्त माह में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी के तीन साथियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस गिरफ्तारी को आईजी ओमप्रकाश व एसपी योगेश यादव द्वारा चलाये जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत नोखा थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद मय टीम ने अंजाम दिया है। आरोपी सहित कुल 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ परिवादी दीपाराम पुत्र सुरजाराम जाट निवासी केडली ने अपनी बहनों व माता के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट व जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वंही इस प्रकरण में मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। जिस पर आईजी व एसपी ने आरोपी को थाना स्तर पर टॉप 10 बदमाश में में वांछित किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी से अन्य फरार मुजरिमों के सम्बंध में पूछताछ की जाएगी।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 3 June 2026

Jagruk Janta 3 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😮जागरूक...

AI से आ रहा है शिक्षा में बदलाव

ASSOCHAM ने किया 'राजस्थान एजुकेशन समिट 2026' का आयोजन जयपुर।...

ASSOCHAM द्वारा जयपुर में राजस्थान एजुकेशन समिट 2026 का आयोजन

जयपुर । ASSOCHAM राजस्थान स्टेटडेवलपमेंट काउंसिल द्वारा The Lalit...