मुंबई, ठाणे, पनवेल सहित 7 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट अब 10 की बजाए 50 रुपए का हुआ; भीड़ कम करने के लिए रेलवे का फैसला

7 रेलवे स्टेशनों में दादर, सीएसएमटी, एलटीटी, कल्याण, पनवेल, भिवंडी रोड और ठाणे हैं

मुंबई। मुंबई सहित आस-पास के कुल 7 रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट अब 10 रुपए की बजाए 50 रुपए में मिलेगा। सेंट्रल रेलवे ने इन स्टेशनों पर टिकट की कीमतों में पांच गुना बढ़ोतरी की है। जिन स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ाई गई है, उनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST), दादर और लोकमान्य तिलक टर्मिनस शामिल हैं।

रेलवे के मुताबिक- कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। महंगे टिकट की वजह से कम लोग स्टेशन पहुंचेंगे। समर सीजन के लिए भी प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि कम लोग स्टेशन आएं।

बाहरी स्टेशनों पर भी अब महंगा प्लेटफॉर्म टिकट

मुंबई के बाहरी स्टेशनों जैसे ठाणे, कल्याण, पनवेल और भिवंडी रोड स्टेशनों पर भी प्लेटफॉर्म टिकट 50 रुपए का हो गया है। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) शिवाजी सुतार ने कहा- प्लेटफॉर्म टिकट की नई दरें 24 फरवरी से लागू हो गई है। यह रेट 15 जून तक जारी रहेंगे। मुंबई में फरवरी के दूसरे हफ्ते से फिर कोरोना संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है।

गर्मी के सीजन में लंबी दूरी की गाड़ियों में परिजनों को छोड़ने के लिए कई लोग स्टेशन आ जाते हैं। इससे स्टेशन्स पर भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है। रेलवे पहले भी भीड़ को रोकने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट महंगे करता रहा है।

कोरोना से 11,400 लोगों की मौत

मुंबई में अब तक 3.25 लाख कोरोना केस सामने आ चुके हैं। 11,400 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414