देशनोक ब्लड सेवा समिति की नई कार्यकारिणी घोषित, पूजा मोहता को अध्यक्ष पद की मिली जिम्मेदारी

बीकानेर@जागरूक जनता। रक्तदान महादान” धीरे-धीरे लोग इसका महत्व समझने लगे है, जंहा रक्तदान के प्रति खासकर युवाओं का जोश बिना किसी प्रेरणा के देखा जा सकता है । इसी कड़ी में बीकाणा ब्लड सेवा समिति वह देशनोक ब्लड सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान मे द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 5 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। इसको लेकर देशनोक ब्लड सेवा समिति की नई कार्यकरणी की घोषणा की गई है । जिसमें पूजा मोहता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया है । साथ ही कार्यकारिणी में रमेश शर्मा उपाध्यक्ष, मंजू कोठारी कोषाध्यक्ष, लक्ष्मण देपावत सचिव, अरुण छलानी महासचिव, मनोज देपावत मंत्री व चार प्रचारमंत्री भवानी खत्री, रोहित शर्मा, आशीष बूच्चा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी में संरक्षण के रूप में मूलचंद राठी, शांतिलाल भूरा, नथमल सुराणा,गिरीश हिंदुस्तानी, शिव भगवान अग्रवाल माधुदान देपावत , प्रकाश स्वामी कोशल दूगड, राजकुमार  जाजड़ा,  माणक चंद कोठारी, नवरत्न सांड, कैलाश बोथरा को मनोनीत किया है। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा मोहता ने आगामी 5 जुलाई को होने वाले रक्तदान शिविर में अधिकाधिक रक्तदान करने का आह्वान बीकानेर वासियों से किया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related