बीकानेर : पुलिस चौकी में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस मौके पर,देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र से अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। जंहा नत्थूसर गेट पुलिस चौकी में मारपीट की घटना बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नत्थूसर गेट पुलिस चौकी के बाहर एक परिवार के दो भाई पारिवारिक रंजिश के चलते इकट्ठा हुए थे। बताया जा रहा है कि इसी दरम्यान किसी बात को लेकर कुछ लोग एक युवक को मारने दौड़े, तो युवक पुलिस चौकी में घुस गया। चौकी में एक पुलिसकर्मी था जिसे धक्का देकर आरोपियों ने युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की व चौकी का सामान भी तोड़ फोड़ दिया बताते है। घटना की इत्तला मिलते ही नयाशहर पुलिस मय जाब्ता मौके पर है। वंही इस घटना के बाद चौकी के बाहर लोगो की भीड़ लग गई। मारपीट में युवक के सिर व चेहरे से काफी खून बह रहा था पुलिस ने युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है। वंही मौके पर पुलिस का भारी जाब्ता तैनात कर दिया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...