जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

जल जीवन मिशन के तहत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर@जागरूक जनता । लूणकरणसर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत शेरपुरा में आज जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत शेरपुरा के गांव शेरपुरा और खोडा की ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए लूणकरणसर कनिष्ठ अभियंता विश्वेन्द्र सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया और जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि यह सरकार का फ्लेगशिप प्रोग्राम है और इस मिशन के अंतर्गत हर घर जल और घर नल के लक्ष्य को प्राप्त किया जाएगा तथा यह लक्ष्य बिना जनता के सहयोग से प्राप्त किया जाना संभव नहीं है, ऐसे में ग्राम जल एवं स्वछता समिति के माध्यम से आमजन की भागीदारी इस प्रोग्राम में सुनिश्चित की जानी आवश्यक है। कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए जिला भूजल वैज्ञानिक डाॅ मनोज पंवार ने बताया कि विभाग आमजन के सहयोग से ही इस प्रोग्राम की सफलता सुनिश्चित करना चाहता है। इसलिए यह जरूरी है कि अब गांव की कोई भी योजना बजाय ऊपर से थोपने के ग्राम स्तर पर बने और उसका क्रियान्वयन किया जाए, अतः ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति गंभीरता के विभाग के साथ बैठकर गांव का प्लान तैयार करें। प्रशिक्षण में जिला मानव संसाधन विकास सलाहकार नवीन कुमार सारस्वत ने ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के कार्य व दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सारस्वत ने बताया कि इस समिति को स्थानीय बैंक में अपना एक खाता खोलना जरूरी है ताकि भविष्य में मिलने वाला मद की राशि सीधे इस समिति को प्राप्त हो सके। प्रशिक्षण में जिला आईईसी सलाहकार श्याम नारायण रंगा ने बताया कि ग्राम जल स्वच्छता समिति गांव की अपनी समिति है जो गांव के स्तर पर गांव की जरूरत और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर योजना का निर्माण करेगी और यह योजना ही जिला स्तर पर अनुमोदित करने के बाद राज्य सरकार तक जाएगी। इससेे गांव को फायदा होगा। कार्यक्रम में जिला एमएण्डई सलाहकार योगेश बिस्सा ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रत्येक गांव जो ग्राम पंचायत का हिस्सा है उसकी ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति बनाई जानी आवश्यक है। इस समिति का अध्यक्ष सरपंच होगा ओैर ग्राम विकास अधिकारी इस समिति का सदस्य सचिव होगा इसी तरह बिस्सा ने समिति के सदस्यों और उनके कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर शेरपुरा सरपंच अमराराम ने सभी आगुन्तकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।  शेरपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी सुभाष पोटलिया ने सभी आगुंतकों को विश्वास दिलाया कि ग्राम जल एवं स्वछता समिति अपने दायित्व को पूरा करेगी और कार्यों को भली भांति तरीके से सम्पन्न करेगी। प्रशिक्षण में समिति के सदस्यों सहित गांव के अन्य नागरिक व महिलाएं भी उपस्थित थी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला आईईसी सलाहकार श्याम नारायण रंगा ने किया।

।

।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...