टर्मिनल (टी-1) एक से जल्द प्रारम्भ हो हवाई सेवा- सांसद रामचरण बोहरा

जयपुर। जयपुर सांसद रामचरण बोहरा ने हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि जयपुर हवाई अड्डा देश के प्रमुख एयरपोर्टो में गिना जाता है। जहॉ से बेहतर घरेलु और अन्तराष्ट्रीय हवाई सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है।
सासंद ने बैठक में कहा कि एयरपोर्ट के टर्मिनल एक (टी-1) को जल्द ही तैयार कर उस पर परिचालन प्रारम्भ किया जावे।
सासंद बोहरा ने बैठक के दौरान एयरपोर्ट और उसके परिसर की स्वच्छता रख जाने और सौन्दर्यीकरण पर जोर दिया साथ ही राजस्थान संस्कृति की चित्रकारी एयरपोर्ट की दिवारी पर कराई जावे ताकि आने वाले यात्रियो को राजस्थान के बारे में जानकारी मिले।
सांसद बोहरा ने जयपुर हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में यात्रियों को गुणवतापूर्ण सुविधाएं देने, अन्य शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाने, ग्रीन टर्मिनल विकसित करने, जयपुर एयरपोर्ट रनवे के नीचे बह रहे नाले को पक्का करने, वीआईपी गेट के बाहर सड़क निर्माण, जयपुर एयरपोर्ट को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जोड़ने के सन्दर्भ में परिचर्चा कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विष्णु मोहन झा, सीआईएसएफ उप कमाण्डेट श्री सुगनाराम, आपरेटिग अधिकारी श्री प्रदीप कुमार संयुक्त निदेशक एटीसी श्री राकेश कुमार सहित सलाहकार समिति के सदस्य एवं अन्य विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...