बीकानेर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, इन 17 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर@जागरूक जनता। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 17 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए गए हैं। औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचंद्र मुटनेजा ने बताया कि जस्सूसर गेट के बाहर स्थित चौहान फार्मास्यूटिकल्स का अनुज्ञापत्र एक जून (एक दिन) के लिए, सुगनी देवी हॉस्पिटल के सामने स्थित आशापुरा मेडिकल स्टोर, नोखा रोड गंगाशहर स्थित गौतम मेडिकोज एण्ड जनरल स्टोर, कीर्ति स्तंभ स्थित श्री करणी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, हॉस्पिटल रोड लुणकरनसर स्थित चौधरी मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र एक से दो जून तक (दो दिन) के लिए, एसडब्ल्यूएम कॉलोनी बीछवाल स्थित अभिनंदन मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, रोशनी घर चौराहा पुरानी गजनेर रोड स्थित अरविंद मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 3 जून (3 दिन) के लिए, मुक्ता प्रसाद स्थित डिंपल मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 4 जून (4 दिन) के लिए, विवेक बाल निकेतन स्कूल के सामने मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित भाग्योदय मेडिकोज, मैन मार्केट खाजूवाला स्थित श्री गणेश मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, मुक्ता प्रसाद स्थित रियल प्राइस फार्मा, नाहटा मार्केट के सामने गली में नोखा स्थित भगवान द्वारकाधीश मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र एक से 5 जून (5 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।
मुटनेजा ने बताया कि हेमेरा, लूणकरणसर स्थित गोदारा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, रोड़ा रोड नोखा स्थित दीक्षा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 1 से 7 जून (सात दिन) के लिए, सांवतसर श्री डूंगरगढ़ स्थित गोदारा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, दम्माणी धर्मशाला के पास स्थित दीपक मेडिकल एजेंसी का अनुज्ञापत्र एक से 10 जून (10 दिन) के लिए तथा भेलू, कोलायत स्थित विनायक मेडिकोज का अनुज्ञापत्र 1 से 15 जून (15 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...