देश के जाने माने चुनावी रणनीतिकार ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ,बोले खुद तो डूब रही हमको भी डूबा देगी!

जागरूक जनता नेटवर्क। देश के जाने माने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्टूबर से वे बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। जिसकी तैयारियों में वे अभी से जुट गए हैं। इसी क्रम में सोमवार को उन्होंने वैशाली का दौरा किया। इस दौरान कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए दिग्गज चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि वे कांग्रेस के साथ कभी का नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उनका ट्रैक रिकार्ड खराब कर दिया। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘कांग्रेस पार्टी सुधरती नहीं है, खुद तो डूब रही है हमको भी डुबा देगी। 10 साल में हम सिर्फ एक चुनाव हारे हैं 2017 में। कांग्रेस ने हमारा ट्रैक रिकॉर्ड खराब कर दिया, इसीलिए उसके बाद हमने उनसे हाथ जोड़ लिया कि इन लोगों के साथ कभी काम नहीं करेंगे।’ वैशाली में पीके ने ये भी कहा कि उन्होंने 2015 में बिहार में महागठबंधन को चुनाव जितवाया। 2017 में पंजाब का चुनाव जितवाया। 2019 में जगन मोहन रेड्डी के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश में जीत दर्ज की। 2020 में दिल्ली में केजरीवाल के साथ मिलकर जीते। 2021 में तमिलनाडु और बंगाल जीते। उन्होंने कहा कि इस दौरान हम बस एक चुनाव हारे। 

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...