कलेक्टर के निर्देशन में पांच विभागों की संयुक्त टीमों ने बत्तीस मामलों में वसूले 41.59 लाख

बीकोनर@जागरूक जनता। अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध कार्यवाही हेतु चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिले में गठित टीम द्वारा जिले में 15 से 31 मई तक अवैध खनन के 32 प्रकरणों में 41.59 लाख रुपए की वसूली की गई।
खनि अभियंता राजेंद्र बलारा ने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल द्वारा राजस्व, खनिज, परिवहन, पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीमें बनाई गई। इस टीम द्वारा जिले में अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही में कुल 41.59 लाख रूपये की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त अवैध खनन के तीन मामले जिनमें से 7 बीएमआर बरसलपुर तहसील बज्जु में खातेदार के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 4347 टन खनिज जिप्सम तथा चक 2 एमजीडब्ल्यूएम तहसील खाजूवाला में दो खातेदारों के विरुद्ध खनिज जिप्सम लगभग 2760 टन अवैध खनन पाया जाने पर नियमानुसार मौका पंचनामा बनाया जाकर उपखण्ड अधिकारी द्वारा धारा 177 के तहत खातेदारी निरस्त किये जाने की कार्यवाही की जा रही है। खान एवं पेट्रोलियम विभाग के निर्देशानुसार अवैध खनन को रोकने के लिए बनाई गई टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...