बीकानेर : एमडीवी कॉलोनी से सटते गेमना पीर इलाके में मिला जिंदा बम,पुलिस ने इलाके को किया सील

बीकानेर : एमडीवी कॉलोनी से सटते गेमना पीर इलाके में मिला जिंदा बम,पुलिस ने इलाके को किया सील

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी के समीप गेमना पीर रोड़ पर स्थित एक खेत मे आज फिर एक जिंदा बम मिला है। बम मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया । घटनास्थल नाल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है ऐसे में नाल पुलिस मय जाब्ते ने बम के आसपास के एरिया को सील कर दिया है। ऐतिहातन पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। वंही बम डिफ्यूज करने को लेकर सेना को सूचना दे दी गई है। नाल पुलिस के एचसी श्रवणराम ने बताया कि मंगलवार दोपहर पप्पू राम के खेत में खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान एक लोहे का सामान नजर आया। किसान ने सतर्कता बरतते हुए नाल पुलिस को सूचना दी। पुलिस जाब्ते ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि ये जिंदा बम है, जिसमें विस्फोट हो सकता है। ऐसे में बम के आसपास खुदाई करके उसे सील कर दिया गया। बुधवार को सेना के बम निरोधक दस्ते द्वारा इस बम को नष्ट किया जाएगा। सेना का विशेष दल ही इस काम को अंजाम देगा। गौरतलब है इसी इलाके में पहले भी जिंदा बम मिल चुके है वंही दो दिन पहले ही बीकानेर के बींझरवाली गांव में भी बम मिला था, जिसे सेना द्वारा डिफ्यूज किया गया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 9 September 2026

Jagruk Janta 9 September 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...