बीकानेर में मंडरा रहा बड़ा खतरा!किसी भी वक्त हो सकती है बड़ी त्रासदी! जिम्मेदारों ने आंखों पर बांधी पट्टी, पढ़े विशेष खबर

नारायण उपाध्याय, ब्यूरो हैड एक्सक्लुसिव रिपोर्ट
बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर के खारा औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा खतरा मंडरा रहा है जिससे यंहा के उद्यमियों व मजदूरों में भय है। मामला भारत गैस के प्लांट से जुड़ा हुआ है। जंहा प्लांट के आगे से निकल रही रोड़ पर गैस टैंकर बिना किसी पार्किंग स्थान के सड़क के दोनो किनारों पर खड़े रहते है। इससे यंहा से गुजरने वाले राहगीरों व उद्यमियों को दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इससे भी बड़ा खतरा तो टैंकरों में भरी गैस से बना हुआ है। बताया जा रहा है कि टैंकर चालक व खलासी अपना खाना व चाय तक इन्ही टेंकरो के अहाते में बनाते है ऐसे में इस गंभीर लापरवाही से किसी भी वक्त बड़ी अनहोनी घटित हो सकती है। प्लांट के अंदर सुरक्षा व नियमों की पालना होती है,लेकिन बाहर खड़े इन गैस टेंकरो की लापरवाही से प्लांट को भी खतरा बना हुआ है। इस प्लांट क्षेत्र में रोड़ के दोनो किनारे 70 से 80 के आसपास टैंकर लापरवाही से खड़े रहते है, ऐसे में पूरे खारा औद्योगिक क्षेत्र के साथ साथ आसपास के बड़े एरिया के लिए जान माल का खतरा बना हुआ है। कुछ उद्यमियों ने दबी जुबां से शिकायत भी की बतायते है लेकिन इसका कोई असर नही हुआ है। ऐसा नही है कि भारत गैस प्लांट प्रशासन को इस वस्तुस्थिति से पता नही है वरन जानबूझकर एक बड़े रिहायशी औद्योगिक क्षेत्र को संकट में डाला जा रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन में को चाहिए कि समय रहते इस गम्भीर लापरवाही पर आवश्यक कार्यवाही करें ताकि कोई बड़ी अनहोनी ना घटे।

वंही भारत गैस प्लांट के लापरवाही पूर्ण रवैये पर खारा औद्योगिक ग्रोथ सेंटर एसोशिएशन ने रोष प्रकट किया है। एसोशिएशन के अध्यक्ष परमिंद्र सिंह ने कहा कि खारा औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा से खिलवाड़ किसी भी हालत में बर्दाश्त नही किया जाएगा। इस सम्बंध में पहले भी कई दफा गैस प्लांट के उच्चाधिकारियों को इस समस्या की शिकायत की जा चुकी है। लेकिन कोई ठोस हल नही निकल पाया है।

एसोशिएशन के उपाध्यक्ष प्रकाश सोनावत ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गैस प्लांट के अधिकारियों को यह सब जानकारी होते हुए भी लापरवाही बरती जा रही है। प्लांट के जिम्मेदारों की नाक के नीचे प्लांट के ठीक बाहर नियम की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र के साथ साथ आसपास के इलाकों में खतरा मंडरा रहा है। सोनावत ने जिला प्रशासन से अपील की है कि प्लांट की  इस घोर लापरवाही पर तुरंत उचित कार्यवाही कर उद्यमियों को भय के माहौल से निजात दिलाये।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...