नेपाल से लापता हुए विमान का मिला मलबा,बर्फबारी के चलते रोका गया तलाशी अभियान

जागरूक जनता नेटवर्क। खराब मौसम के बीच नेपाल की सेना ने सोमवार सुबह मुस्तांग जिले के सैनोसवेयर में लापता विमान का मलबा खोज निकाला। सेना का एक हेलिकॉप्टर उस स्थान पर पहुंच गया है, जहां स्थानीय तारा एयरलाइन का एक छोटा विमान हादसे का शिकार हो गया। इस विमान पर चार भारतीय नागरिकों समेत कुल 22 लोग सवार थे। नेपाल की ‘तारा एयर’ के ट्विन ऑटर 9एन-एईटी विमान ने पोखरा से सुबह 09.55 बजे उड़ान भरी थी।

नेपाली सेना ने सोमवार सुबह वह जगह ढूंढ निकाली, जहां यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। सेना के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा राहत और बचाव दल ने विमान के दुर्घटना स्थल का पता लगा लिया है। तारा एयर का 9 एनएईटी डबल इंजिन विमान रविवार को पहाड़ी जिले में लापता होने के कुछ घंटे बाद मुस्तांग जिले के कोवांग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मुस्तांग के मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि हवाई और जमीनी दोनों रास्तों से खोज और बचाव दल दुर्घटनास्थल की ओर जा रहे हैं। 

स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के अनुसार तारा एयर का यह विमान लामचे नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि कल बर्फबारी के कारण रोके जाने के बाद तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया है। रविवार को मुस्तांग जिले में बर्फबारी होने के कारण विमान को तलाशने में जुटे सभी हेलिकॉप्टरों को वापस बुला लिया गया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला ने दिया एक साथ 4 बच्चों को जन्म, डॉक्टर बोले- 24000 में से 1 मामला आता है ऐसा

झालावाड़ की ज्योति कश्यप का झालावाड़ के जनाना अस्पताल...

Jagruk Janta Hindi News Paper 8 July 2026

Jagruk Janta 8 July 2026Download रिएक्ट करें♥️      जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल...

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामला : धन का बाग में होता था बंटवारा!

अयोध्या में राम मंदिर दान चोरी मामले में रोज...