बीकानेर पुलिस की कार्रवाई में दर्जनभर जुआरी चढ़े हत्थे,हजारों रुपए हुए बरामद

बीकानेर@जागरूक जनता। शहर के सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने जुआरियों की धरपकड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया है। थानाधिकारी नवनीत सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस ने गली में खुलेआम जुआ खेल रहे दस जुआरियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हजारों रुपए की राशि बरामद की है। पुलिस के मुताबिक ये लोग मदीना मस्जिद के पीछे मोहल्ला चौबदारान की गली में जुआ खेल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में भुट्टों का बास निवासी इकरामुद्दीन, मोहल्ला व्यापारियान निवासी उस्मान गनी, मोहल्ला गैरिसीयान अब्दुल कलाम, मोहल्ला भिश्तियान निवासी सरफराज, चुगी चौकी बंगला नगर निवासी असरफ, मोहल्ला चौबदारान निवासी शकील, मोहल्ला नायकान चौखंूटी निवासी मोहम्मद इकबाल, मोहल्ला डूडी सिपाहियान निवासी शेखावत अली, खडग़ावतों का मोहल्ला निवासी मंजूर अहमद, फड़बाजार निवासी चोरु खां है। इन सभी के कब्जे से पुलिस ने 75102 रुपए बरामद किए है। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414