अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी,18 बच्चों सहित 21 जनों के मारे जाने की खबर

अमेरिका के टेक्सास से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) एक प्राथमिक विद्यालय में एक 18 वर्षीय युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में अब तक 21 लोगों के मारे जाने की खबर है। इनमें 18 बच्चे और तीन वयस्क शामिल हैं। अमेरिकी मीडिया ने टेक्सास गवर्नर ग्रेग एबॉट के हवाले से जानकारी दी कि रॉब प्राथमिक विद्यालय में गोलीबारी हुई है जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं हमलावर भी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा जा चुका है। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि यह गोलीबारी की घटना 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में हुई गोलीबारी की घटना से ज्यादा घातक है। उन्होंने बताया कि अभी यह घटना टेक्सास के छोटे से शहर उवाल्डे में हुई है। यहां लोगों की आबादी 20,000 से भी कम है। टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के अनुसार, बंदूकधारी का नाम सल्वाडोर रामोस था जो इसी इलाके का रहने वाला था। वहीं स्कूल में  सिर्फ 600 से कम छात्रों का नामांकन है। घायलों को एम्बुलेंस और बसों से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के मुताबिक इस घटना में एक 60 वर्षीय महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है, उसका इलाज जारी है। साथ ही अस्पताल ने कहा कि 10 साल की बच्ची की भी हालत गंभीर है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया दुःख

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्कूल रॉब एलीमेंट्री स्कूल की घटना काफी दुखद है। वहीं उन्होंने रॉब एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी में मारे गए लोगों के सम्मान में सभी सैन्य और नौसेना के जहाजों, स्टेशनों सहित विदेशों में सभी अमेरिकी दूतावासों और अन्य कार्यालयों में 28 मई के सूर्यास्त तक आधा झंडा झुकाने का एलान किया। वहीं जो बाइडन ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के साथ बात की, ताकि उन्हें स्कूल में हुई गोलीबारी के मद्देनजर सहायता की जा सके।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...