बीकानेर : रविवार सुबह मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़,अवैध सम्बंधो के चलते चाचा ने की हत्या,पोल खुलते ही चाची ने भी किया सुसाइड

बीकानेर : रविवार सुबह मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़,अवैध सम्बंधो के चलते चाचा ने की हत्या,पोल खुलते ही चाची ने भी किया सुसाइड

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले के सेरुणा थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क किनारे पड़े मिले युवक कुशाल मेघवाल के शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जंहा पहले मृतक युवक के गुप्तांग काटने की खबर शोशल मीडिया पर वायरल हुई, लेकिन जागरूक जनता द्वारा सबसे पहले हुई फलेश खबर में ऐसा नही बताया गया था, लेकिन शोशल प्लेटफार्म पर गुप्तांग काटने की बात पूरे जिले में आग की तरह फैल गई। और देर शाम आई पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में गुप्तांग काटने की बात बात खारिज कर दी गई। क्योंकि सिर पर वार से खून का थक्का प्राइवेट पार्ट में जमा हो गया था। सेरुणा पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेजी से शुरू की । पुलिस की तहकीकात की कड़ियां आगे से आगे बढ़ती गई और साजिशजन की गई इस हत्या की गुत्थी सुलझा पाने में सफल रही। पुलिस जांच व शव के पास मिले सुबतो व एसएफएल टीम द्वारा जुटाए गए सबूतों के आधार पर शक की सुई परिजनों पर गई। पुलिस ने जब जांच इस दिशा में मोड़ी तो पता चला कि इस हत्या को अवैध सम्बंधो की वहज से अंजाम दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घण्टो में हत्या की पूरी गुत्थी सुलझा ली और हत्यारे चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चाची से अवैध संबंध के चलते आरोपी चाचा डालूराम ने हत्या कर ऊंटगाड़ी में डालकर सड़क किनारे फेंका था। वंही पुलिस द्वारा अवैध संबंधों के खुलासे के बाद आरोपी डालूराम की पत्नी ने सोमवार सुबह लखासर के पास ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की बताते है। फिलहाल इस पूरी घटना को लेकर  लखासर गांव में हर कोई स्तब्ध है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर गंदगी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 16 September 2026

Jagruk Janta 16 September 2026Download रिएक्ट करें♥️  👍 👎 😊 🌸       https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414