जिले में पानी के लिए मचे हाहाकार के बीच मगरे का शेर सोमवार को कलेक्ट्रेट में लगाएगा दहाड़

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर जिले में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए मचे हाहाकार के बीच पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी ने 23 मई को जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि इन्हीं समस्याओं को लेकर पार्टी ने पूर्व में 26 मई को हल्ला बोल का आह्वान किया था । इस हल्ला बोल में प्रशासन से जवाब तलबी भी करने की बात कही गई थी । पूर्व मंत्री भाटी अपने इस कार्यक्रम के मद्देनजर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क कर आम जनता को इस हल्ला बोल कार्यक्रम में शरीक होने का न्योता दे रहे हैं इसी बीच दिनोंदिन बिगड़ती स्थिति को देखकर भाटी ने आमरण अनशन पर बैठने का निर्णय लिया है। भाटी सुबह 10:15 बजे कलेक्टर कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर गंदगी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 16 September 2026

Jagruk Janta 16 September 2026Download रिएक्ट करें♥️  👍 👎 😊 🌸       https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414