बड़ी खबर : दो हजार के इनामी जीशान को बीकानेर पुलिस ने जयपुर से दबोचा,जानलेवा हमले का है आरोपी

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जंहा 2 हजार का इनामी बदमाश जीशान अली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जिला स्पेशल सेल (डीएसटी) व नापासर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जीशान को जयपुर से दबोचा गया है। पुलिस की टीम उसे जयपुर से लेकर आज दोपहर बीकानेर पहुंची है । पुलिस के अनुसार जीशान नापासर थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले का आरोपी था, जो बीते समय से पुलिस को चकमा दे रहा था,और पकड़ से बाहर था। जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा इस आरोपी पर दो हजार का ईनाम घोषित था। आरोपी को पकड़ने के लिए डीएसटी को सक्रिय किया गया। डीएसटी टीम ने शोशल मीडिया व तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी की लोकेशन खंगाल डाली, और जयपुर से नापासर पुलिस व डीएसटी की संयुक्त टीम ने आरोपी जीशान को दबोच लिया । फिलहाल आरोपी से पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कचरा वाहन में वापस भेजा School का फर्नीचर, छात्राओं ने जताया रोष

चुनाव के बाद पीएम श्री बालिका स्कूल पहुंचा फर्नीचर गंदगी...

Jagruk Janta Hindi News Paper 16 September 2026

Jagruk Janta 16 September 2026Download रिएक्ट करें♥️  👍 👎 😊 🌸       https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414