बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति खंडित, सर्वसमाज के लोगो ने धरना देकर किया विरोध प्रदर्शन

सूरजगढ़ के पास गांव पिलोद पंचायत समिति सूरजगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। इससे सभी सर्व समाज में भारी आक्रोश बना हुआ है।

पिलानी @ जागरूक जनता। सूरजगढ़ के पास गांव पिलोद पंचायत समिति सूरजगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। इससे सभी सर्व समाज में भारी आक्रोश बना हुआ है। इसी संबंध में आज कांग्रेस नेता डॉ हरी सिंह सांखला व सर्वसमाज के लोगो ने धरना दे कर विरोध प्रदर्शन किया डॉ सांखला ने घटना के जिम्मेदार दोषियों की अति शीघ्र गिरफ्तारी व सख्त कानूनी कार्रवाई एवं बाबा साहब की प्रतिमा को फिर से स्थापित करने के लिए प्रशासन से अपील की।
हजारी लाल सुनिया,होशियार सिंह,नरेंद्र मंडाण,मेहरसिंह,ईश्वरी लाल,रामचंद्र ,pit राम कला, बलबीर सिंह काला,ललित ढेनवाल,और पीलोद, कासनी,लोहारू, गिगनाऊ,सूरजगढ़,पिलानी ,आस पास के क्षेत्र से विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता एवम,जनप्रतिनिधि ,ग्रामीण एकत्र हुए।बाबा साहब की प्रतिमा को खंडित करने वाले दोषियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग के लिए dy sp चिड़ावा,थानाधिकारी सूरजगढ़ के नाम डा भीमराव अंबेडकर समता संस्था पिलानी के पदाधिकारी सदस्यो द्वारा ज्ञापन दिया गया।

रिपोर्ट:दीपक दहिया

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

भजन—मदन का चला जादू, कांग्रेस हुई पस्त

राजस्थान की जनता ने दिया आशीर्वाद, खरा उतरेंगी भाजपा मोदी...