भारतीय सेना के साथ नारायण सेवा का शिविर

कश्मीर में कृत्रिम अंग माप व सर्जरी के लिए 150 से अधिक दिव्यांगों का चयन

उदयपुर। उत्तरी कश्मीर के गांदरबल जिले में दिव्यांगों के निःशुल्क कृत्रिम अंग (हाथ-पैर) तैयार करने के लिए नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय शिविर के पहले दिन शनिवार को 150 से अधिक लोगों माप लिये गये एवं निःशुल्क सर्जरी के लिए चयन किया गया।
संस्थापक कैलाश मानव ने बताया कि आर्मी गुडविल सैकण्डरी स्कूल, माकगुंड में कृत्रिम अंग माप शिविर का उद्घाटन सेना में मेजर अनूप व केप्टन विपुल ने किया। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने उनका स्वागत करते हुए संस्थान के विविध निःशुल्क सेवा प्रकल्पों के माध्यम से 37 वर्षीय सेवा यात्रा की जानकारी दी। वुसन बटालियन कंगन व 34 असम राइफल्स के सहयोग से आयोजित शिविर में संस्थान की 15 सदस्य चिकित्सा व प्रोस्थेटिक एवं आॅर्थोटिक टीम सेवाएं दे रही है।
संस्थान निदेशक वंदना अग्रवाल ने बताया कि कंगन, वाकूरा, लार, तुलमुल्ला, बाबा दरियादीन, हकीमगुंड, नुनेर, राकागुड सहित अनेक ग्रामीण कस्बों से दिव्यांग बच्चें, बूढे़ और महिलाएं पहुंच रहे है। जिन्हांेने हादसों में हाथ-पैर खो दिये। उन्होंने बताया कि शिविर में सेना के 70 जवानों की टीम भी सुरक्षा, भोजन व आवास की व्यवस्था में जुटी हुई है।

.

.

.

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ के नेतृत्व में अटल वन शाहपुरा में लगाए 615 पौधे

जयपुर। वन विभाग,जिला प्रशासन, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास...

BJP प्रत्याशी 1 सितंबर से लापता, सुराग नहीं मिला तो धरने पर बैठ गई Congress प्रत्याशी

प्रागपुरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 32 से बीजेपी...

स्व. श्री जुगल किशोर Biyani की 24वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

जयपुर। विद्याधर नगर स्थित बियानी ग्रुप ऑफ कॉलेजेस में...

Jagruk Janta Hindi News Paper 2 September 2026

रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊 🌸        https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414