बीकानेर में पेयजल संकट गहराया, महिलाओं ने रास्ता जाम कर किया विरोध प्रदर्शन,पुलिस को करनी पड़ी खासी मशक्कत, देखे वीडियो

बीकानेर@जागरूक जनता। जिले में पानी को लेकर आमजन के हाल बेहाल है। पेयजल संकट के चलते लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। पेयजल संकट को लेकर आमजन हर दिन रोड जाम, धरना व प्रदर्शन कर रहे है । लोग तपती दुपहरी में पानी के लिए गर्म सड़कों पर बैठने को मजबूर हैं। वंही प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे ठंडी छांव में सुस्ता रहे है। शनिवार को पुलिस लाइन चौराहे पर पानी की मांग को लेकर लोगों ने जाम लगाकर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया । इस दौरान किसी को भी आने जाने नहीं दिया गया। इतना ही नहीं लोगों व महिलाओं ने मटकियां फोड़ अपनी भड़ास निकाली। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि एक ओर तो 72 घंटे से पानी की सप्लाई की जा रही है। उसमें भी पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने से पानी के लिये दो दो हाथ करने पड़ रहे है। बाद में सीओ सदर पवन भदौरिया,सदर थानाधिकारी सहित अनेक पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और समझाईश कर रास्ता जाम खोलने को कहा। लेकिन भीड़ इस बात को मानने को तैयार नहीं थी। खासी मशक्कत के बाद आखिरकार पानी की आपूर्ति करवाने के आश्वासन के बाद लोगों ने रास्ता खोला। देखे वीडियो

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...