बीकानेर से लगती भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया

बीकानेर@जागरूक जनता। भारत- पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने बड़ी कार्यवाही करते एक संदिग्ध पाकिस्तानी व्यक्ति को पकड़ा है । बीएसएफ ने मंगलवार को खाजूवाला के भारत पाक सीमा चौकी नेमीचंद के पास पकड़ा गया । प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे रावला पुलिस को सौंपा गया है । वही मुकदमा भी दर्ज किया गया है । रावला – खाजूवाला से सटी नेमीचंद सीमा चौकी पर मंगलवार सुबह बीएसएफ जवानों को एक संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तान की सीमा से भारत की सीमा में आते हुए दिखाई दिया । जिसे बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा ललकारा गया । लेकिन वह तारबंदी के पास आकर रुक गया । जिसे बीएसएफ के जवानों में पकड़ लिया और पूछताछ की गई । उसने अपना नाम आशिके पुत्र स्व.गुलाम मोहम्मद उम्र 32 वर्ष , निवासी छावनी खावजा सलाम तहसील बलवाल जिला सरगोडा पाकिस्तान बताया है । संदिग्ध के पास 390 पाक करेंसी भी मिली है । फिलहाल यह पता नही चल पाया है कि वो तारबंदी के पास कैसे आया । रावला पुलिस सहित सभी जांच एजेंसियां संदिग्ध पाकिस्तानी से पूछताछ कर रही है ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पीपाड़ शहर में हुआ सतरंगी लहरियाँ Savan महोत्सव, महिलाओं की प्रतिभा को मिला मंच

पीपाड़ शहर। ए टू जेड सेवा संस्थान महिला मंडल...

माउंट आबू में BJP की चुनावी बैठक आयोजित

माउंट आबू. आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...