बैंक के कलेक्शन एजेंट को लूटने वाला 5वां बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना इलाके में एक निजी बैंक के कलेक्शन एजेंट के साथ हुई लाखों की लूट का मुख्य आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। हैड कानि रोहिताश भारी व कानि राकेश ने रिड़मलसर सिपाहियान निवासी 24 वर्षीय समीर कोहरी पुत्र शोकत अली को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कलेक्शन एजेन्ट आमिर का समीर से पुराना विवाद था। जिससे मारपीट की नीयत से उसकी रैकी की गई। जब आमिर नापासर से लौट रहा था, उसी वक्त आरोपियों ने बोलरो को उसकी बाइक के आगे लगा दी और मारपीट कर उसके पास से तीन लाख अस्सी हज़ार रूपए का बैग भी लूट ले गए। थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि इस मामले में मोईन खान,गजेंद्र सिंह उर्फ विक्रम सिंह,अल्ताफ खान व शाहरुख खान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं जितेंद्र सिंह की तलाश अभी भी जारी है। आपको बता देे कि 5 मई को पेमासर निवासी आमिर नापासर से कलेक्शन करके आ रहा था कि नापासर रोड स्थित कीन कॉलेज के पास बोलरो में सवार होकर आएं नकाबपोश बदमाश इससे लूट कर ली।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...