RBI के फैसले से बढ़ जाएगी आपके लोन की EMI, कैल्कुलेशन समझें

केंद्रीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट की दर बढ़ा दी है। इसका मतलब ये हुआ कि आने वाले दिनों में आपके लोन की ईएमआई में इजाफा हो सकता है। कहने का मतलब ये हुआ कि अब सस्ते लोन का दौर खत्म हो गया है।

नई दिल्ली। सस्ते लोन का दौर अब खत्म हो गया है। केंद्रीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.40 फीसदी बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद अब रेपो रेट की नई दर 4.40 फीसदी हो गई है। इसका सीधा असर उन ग्राहकों पर पड़ेगा, जो होम या कार लोन लेने की योजना बना रहे हैं। वहीं, जिन ग्राहकों ने पहले से लोन ले रखी है, उनके ईएमआई का बोझ भी बढ़ने वाला है। अब सवाल है कि रेपो रेट बढ़ोतरी की वजह से ईएमआई का कितना बोझ बढ़ेगा। आइए इसको भी समझ लेते हैं।

क्या है कैल्कुलेशन: मान लीजिए कि आपने 20 साल की अवधि के लिए 30 लाख रुपये का लोन ले रखा है। वर्तमान में इस पर 6.8 फीसदी के हिसाब से ब्याज दे रहे हैं तो आपकी ईएमआई 22,900 रुपये पड़ती है। अब आरबीआई के नए फैसले के लागू होने के बाद ब्याज की दर 7.2 फीसदी हो जाने की आशंका है। ऐसी स्थिति में 23,620 रुपये प्रति माह लोन की ईएमआई देनी होगी।

इस लिहाज से देखें तो 20 साल के लिए 30 लाख रुपये का लोन लेने वाले ग्राहक की ईएमआई 720 रुपये बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि सैलरीड ग्राहकों के हिसाब से ये कैल्कुलेशन किया गया है। रकम और अवधि में बदलाव करते हैं तो ईएमआई में भी अंतर आ जाएगा।

0.40 फीसदी बढ़ोतरी: बता दें कि बुधवार को केंद्रीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अचानक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रेपो रेट में 0.40 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान किया था। रेपो रेट बढ़ाकर 4.40 फीसदी कर दी गई है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की पहली मौद्रिक समीक्षा बैठक में प्रमुख नीतिगत दर रेपो में लगातार 11 वीं बार कोई बदलाव नहीं किया था।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...