बीकानेर में आसमान से बरसेगी आग, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट

बीकानेर@जागरूक जनता। अप्रैल की शुरुआत में ही प्रदेश में आसमान से आग बरसने लगी है । रविवार को श्रीगंगानगर 45.4 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा । सबसे कम तापमान उदयपुर में 40.4 डिग्री रहा । वहीं , जयपुर , जोधपुर , बीकानेर , बाड़मेर और जैसलमेर में भीषण गर्मी ने परेशान किया । जोधपुर और बीकानेर संभाग के 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है । तेज गर्मी का रेड अलर्ट मौसम केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि आगामी 48 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश स्थानों का तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा । पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में 11 अप्रैल तक तेज हीट वेव चलने की आशंका जताते हुए यहां के जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है । इसमें गंगानगर , बीकानेर , बाड़मेर , जैसलमेर और जालौर शामिल हैं । अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा ।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 14 October 2026

Jagruk Janta 14 October 2026Download https://whatsapp.com/channel/0029VabCX4VDOQIUcf0b4w14https://www.facebook.com/jagrukjantanews/https://www.instagram.com/jagruk_janta/https://chat.whatsapp.com/I7ImEiiBWrJIRP9LTTv2hGhttps://www.youtube.com/@jagrukjantahindinewspaper7414

Jagruk Janta Hindi News Paper 7 October 2026

Jagruk Janta 7 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...