युवती को अकेले में पकड़ा, दांतों से काटा और की और दुष्कर्म करने का किया प्रयास…..

युवती को अकेले में पकड़ा, दांतों से काटा और की और दुष्कर्म करने का किया प्रयास…..

बीकानेर@जागरूक जनता। बीकानेर में अब महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बस स्टैण्ड से अकेली घर जा रही युवती को अकेला देख वहां पहले से घात लगाए बैठें आरोपी ने पकड़ लिया। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आवेश में आए आरोपी ने अपने दांतों से युवती को काट खाया। इस आशय की रिपोर्ट युवती ने बज्जू थाने में उपस्थित होकर आपबीती बताते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामला बज्जू थाना क्षेत्र के डण्डकलां गांव का है। पीडि़ता का कहना है कि कल दोपहर तकरीबन एक बजे बस से उतर कर वह अकेली घर जा रही थी। इसी दौरान ताक में बैठा इसी गांव का भंवरलाल उसका रास्ता रोक उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने अपने दांतों से पीडि़ता को काट खाया तथा उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर मारपीट की। आरोप है कि कपड़े फाडक़र आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

शिक्षा, सेवा और संकल्प का नाम: डॉ. राजकुमार

आबूरोड़. माधव विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार उन शिक्षाविदों...

Jagruk Janta Hindi News Paper 25 Febuary 2026

Jagruk Janta 25 Febuary 2026Download जागरूक जनता व्हाट्सएप चैनल को...