राजस्थान में इस महीने 11वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जयपुर में 99.59 रुपए, उदयपुर में 100.30; अलवर में 100.25 रुपए पहुंचा

जयपुर। कोरोना काल में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में रोजाना आग लग रही है। मई के महीने में 11वीं बार आज फिर तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ा दिए हैं। राजस्थान में पेट्रोल पर 20 पैसे और डीजल पर 31 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। जयपुर की बात करें तो पेट्रोल 99.59 रुपए प्रति लीटर व डीजल 92.57 रुपए प्रति लीटर हो गया है। उदयपुर में पेट्रोल 100.30, अलवर में 100.25, सवाई माधोपुर में 101.06 रुपए व अजमेर में 99.21 रुपए हो चुका है। 3 मई को चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद से लगातार तेल कंपनियां रेट बढ़ा रही हैं।

राजस्थान के प्रमुख जिलों में तेल के रेट

  • जिला पेट्रोल (सामान्य) डीजल
  • जयपुर 99.59 92.57
  • सवाई माधोपुर 101.06 93.90
  • अलवर 100.25 93.15
  • उदयपुर 100.30 93.23

ऐसे बढ़ते जा रहे रेट
चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद 3 मई से लगातार रेट बढ़ रहे हैं। 4 मई को 21 पैसे, 5 मई को 31 पैसे, 6 मई को 31 पैसे, 7 मई को 33 पैसे, 8 व 9 मई को कोई बदलाव नहीं, 10 मई को 36 पैसे,11 मई को 32 पैसे, 12 मई को 27 पैसे,14 मई को 37 पैसे, 16 मई को 29 पैसे व 18 मई को 32 पैसे, 19 व 20 को बदलाव नहीं और 21 मई को 31 पैसे बढ़ गए। ऐसे ही पेट्रोल पर भी 4 मई को 17 पैसे, 5 मई को 24 पैसे, 6 मई को 29 पैसे, 7 मई को 27 पैसे, 10 मई को 27 पैसे व 11 मई को 28 पैसे, 12 मई को 27 पैसे, 14 मई को 30 पैसे, 16 मई को 22 पैसे, 18 मई को 28 पैसे, 19 व 20 को बदलाव नहीं और 21 मई को 20 पैसे बढ़े है।

वैट हटा दें तो आम जनता को मिले राहत
पेट्रोल व डीजल के दाम देश में सभी राज्यों में अलग-अलग है। राजस्थान की बात करें तो सभी जिलों में तेल के दामों में अंतर है। सबसे अधिक श्रीगंगानगर में तेल के दाम है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद लगभग दोगुने दाम हो जाते हैं। केंद्र सरकार की एक्साइज ड्यूटी और राज्य सरकारों का वैट हटा दें, तो डीजल और पेट्रोल का रेट लगभग 27 रुपए लीटर हो जाएगा। केंद्र हो या राज्य सरकार, दोनों किसी भी कीमत पर टैक्स नहीं हटा सकती, क्योंकि राजस्व का बड़ा हिस्सा तेल से आता है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

महिला मानसिक स्वास्थ्य विषयक वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित

जयपुर. वूमेन मेंटल हेल्थ स्पेशलिटी सेक्शन, इंडियन साइकाइट्रिक समिति...

Jagruk Janta Hindi News Paper 24 JUne 2026

Jagruk Janta 24 June 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...