तीन साल पहले 8 बीघा गोचर भूमि में लगाए 800 पौधे, वृक्ष बनकर दे रहे हैं सुकून

आखिर मन में ठान ली हो कुछ अच्छा करने की तो कोई काम मुश्किल नहीं ऐसा ही वाक्य झाडोली सरपंच कैलाश सुथार ने कर दिखाया

पिंडवाड़ा . निकटवर्ती ग्राम पंचायत झाड़ोली सिवेरा रोड स्थित गौचर में सरपंच सुथार ने अपनी ग्राम पंचायत में करीब तीन वर्ष पहले 8 बीघा गोचर भूमि पर लगे अंग्रेजी बबूलों को निकालकर महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत जमीन का समतलीकरण किया गया 800 फलदार व छायादार पौधे लगाने का प्लान तैयार किया सरपंच सुथार ने कहा महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत पौधारोपण का प्लाटेंशन योजना तैयार की गई और अनूठा कार्य किया है। सरपंच ने ग्राम पंचायत में गोचर, चारागाह में करीब 800 पौधे लगवाए जो आज पेड़ बनकर लोगों को गर्मी के मौसम में सुकून दे रहे हैं।

ग्राम पंचायत की ओर से चारागाह भूमि, गोचर, गैर मुमकिन, ग्राम पंचायत परिसर, स्कूल मैदानसार्वजनिक धार्मिक स्थलों पर 3 साल पहले हजार पौधे लगाए गए थे। पौधे जो नरेगा श्रमिकों की देख-रेख से तैयार हुए जो आज पेड़ बन गए हैं। वर्तमान में हजारों पौधे पेड़ बन गए है, जो छायादार और फल दे रहे है ऐसा प्रयोग अन्य ग्राम पंचायतों में भी करना चाहिए।
– रिपोर्ट : महेंद्र गर्ग

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...