7 वां राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस हाथकरघा वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की मिलेगी विशेष छूट

7 वां राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस हाथकरघा वस्त्रों पर 25 प्रतिशत की मिलेगी विशेष छूट

बीकानेर@जागरूक जनता। राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के मौके पर राजस्थान राज्य हाथकरघा विकास निगम (आरएचडीसी) द्वारा हाथकरघा वस्त्रों की बिक्री पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। आमजन को हाथकरघा उत्पादों से जोड़ने के लिए  7 अगस्त से  14 अगस्त तक यह छूट मिलेगी। रानी बाजार स्थित जिला उद्योग केंद्र इकाई पर कोटा डोरिया प्रिंटेड साड़ियां, दुपट्टे, जेन्टस कुर्ते, प्लाजो, अजरक प्रिंटेड बेडशीट्स, ब्लॉक प्रिंटेड ड्रेस मटेरियल्स, बगरु और सांगानेरी प्रिंट आकर्षण का केंद्र होंगे। फेस्टिवल सीजन को देखते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त बुनकरों की बनाई नई साड़ियों का स्टॉक भी उपलब्ध रहेगा।
उद्योग आयुक्त अर्चना सिंह ने बताया कि कोटा डोरिया, पट्टू, केश, रेजा, लट्ठा, बरड़ी जैसे हाथकरघा उत्पाद राज्य की विभिन्न परम्पराओं से जुड़े हैं, इनकी विदेशों में मांग बढ़ रही है। लेकिन, स्थानीय लोग भी इनसे अधिक से अधिक जुड़ें, इसके लिए राष्ट्रीय हाथकरघा दिवस के अवसर पर यह छूट दी जा रही है।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

दशानन का कुनबा खाक, दशहरा मेले में Japan, चीन और ब्रिटेन के पर्यटक भी पहुंचे

राजस्थान में मंगलवार को दशहरे का पर्व धूमधाम से...

Jagruk Janta Hindi News Paper 21 October 2026

Jagruk Janta 21 October 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

PM मोदी ने किया रावण दहन, बोले- राम के आदर्शों से विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प होगा पूरा

नई दिल्ली: विजयादशमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...