7 पाक विस्थापित अब ‘भारतीय’, जिला कलक्टर ने दिया नागरिकता प्रमाण पत्र पिछले सात से 15 वर्ष से रह रहे थे जयपुर में

जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने शुक्रवार को जिला कलक्टे्रट में तीन दम्पत्तियों सहित 7 पाक विस्थापितों को भारत की नागरिकता प्रदान की। उन्होंने सभी को भारत की नागरिकता मिलने पर बधाई देते हुए अपेक्षा जाहिर की कि ये सभी देश की सेवा करते हुए एक अच्छे नागरिक के रूप में इसके विकास में योगदान देंगे।

जयपुर। जिला कलक्टर अन्तर सिंह नेहरा ने शुक्रवार को जिला कलक्टे्रट में तीन दम्पत्तियों सहित 7 पाक विस्थापितों को भारत की नागरिकता प्रदान की। उन्होंने सभी को भारत की नागरिकता मिलने पर बधाई देते हुए अपेक्षा जाहिर की कि ये सभी देश की सेवा करते हुए एक अच्छे नागरिक के रूप में इसके विकास में योगदान देंगे।

जिन पाक विस्थापितों को शुक्रवार को श्री नेहरा द्वारा नागरिकता प्रदान की गई उनमें से कुछ 7 वर्ष से तो कुछ 15 वर्ष से यहां रह रहे थे। ये सभी पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ किए जाने वाले भेदभाव और असुरक्षा की भावना के कारण यहां आए थे। अब भारतीय नागरिक कहलाने की खुशी सबके चेहरे पर नजर आ रही थी। शुक्रवार को श्री जवाहर राम, श्रीमती सोनारी माई, श्रीमती गोजर माई, श्री गोर्दन दास, श्री गणेश चन्द, श्रीमती बसन माई एवं श्री अर्जन सिंह को भारतीय नागरिकता दी गई।

जयपुर के मानसरोवर में 9 वर्ष से पाक विस्थापित के रूप रह रहे श्री गोर्दन दास ने बताया कि वे पाकिस्तान में पंजाब सूबे के रहीमयार खान से यहां आए थे। वहां हर समय असुरक्षा की भावना और बच्चाें का भविष्य नजर नहीं आने के कारण भारत आए। लम्बे इंतजार के बाद अब नागरिकता प्रमाण पत्र मिल जाने पर उन्हें पूरा विश्वास है कि बच्चोें को एक नागरिक के रूप में मिलने वाले सारे अधिकार और यहां की सुरक्षित आबोहवा में देश के संस्कार दे सकेंगे। साथ ही आगे भविष्य में भी रोजगार और सरकारी सुविधाओं, योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दक्षिण श्री शंकरलाल सैनी भी उपस्थित थे।

Date:

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Jagruk Janta Hindi News Paper 19 August 2026

Jagruk Janta 19 August 2026Download रिएक्ट करें♥️ 👍 👎 😊...

नियमितता, अनुशासन और समय प्रबंधन सफलता की पहली सीढ़ी — डॉ. राजीव Biyani

‘ऊर्जा 2026 – अभ्युदय’ का भव्य आगाज, विद्यार्थियों ने...